ईश्वर के बाद डॉक्टर का सम्मान, ये वक्त आपदा के समय में सेवा का है.. स्वास्थ्य अधिकारियों की नाराजगी पर मंत्री तुलसी सिलावट का बयान
ईश्वर के बाद डॉक्टर का सम्मान, ये वक्त आपदा के समय में सेवा का है.. स्वास्थ्य अधिकारियों की नाराजगी पर मंत्री तुलसी सिलावट का बयान
इंदौर, मध्यप्रदेश। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य अधिकारियों की नाराजगी भी सामने आई है। कलेक्टर के खिलाफ लामबंद होकर सामूहिक इस्तीफे की घोषणा करने वाले स्वास्थ्य अधिकारी और कर्मचारियों ने अब तक कोई फैसला नहीं लिया है। वहीं राज्य सरकार डॉक्टरों की नाराजगी को दूर करने की कोशिश भी कर रही है। इस मामले में मंत्री तुलसी सिलावट ने बयान दिया है।
Read More News: प्रेमी के साथ भागी प्रेमिका, तो युवती के चाचा ने युवक के पिता को कर लिया अगवा
मंत्री सिलावट ने कहा कि मैंने डॉक्टर के सम्मान की पूरी जिम्मेदारी ली है, संवाद लगातार जारी है। अति शीघ्र निराकरण हो जाएगा। आगे कहा कि ईश्वर के बाद डॉक्टर का सम्मान है, ये वक्त आपदा के समय मे सेवा का है।
Read More News: तीन दिन के पांच बच्चों की गूंजी किलकारी, सभी नवजात की मां हैं संक्रमित
परिवार में वाद विवाद हो जाते है लेकिन लड़ने का समय नहीं है। मुझे संकट के समय में डॉक्टर की भी आवश्यकता है और प्रशानिक अमले की भी। ये लड़ाई का वक्त नहीं है।आपको बता दे कि नाराज स्वास्थ्य अधिकारी और कर्मचारियों ने शनिवार सुबह 8 बजे से सामूहिक इस्तीफे और काम बंद करने की घोषणा की थी।
Read More News: रेमडेसिविर लेकर पहुंचा विमान रनवे पर हुआ क्रैश, दोनों पायलट को आई हल्की चोटें

Facebook


