जबलपुर में 9वां कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद संबंधित क्षेत्र कंटेन्मेंट एरिया घोषित, घर-घर किया जाएगा हैल्थ सर्वे

Ads

जबलपुर में 9वां कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद संबंधित क्षेत्र कंटेन्मेंट एरिया घोषित, घर-घर किया जाएगा हैल्थ सर्वे

  •  
  • Publish Date - April 9, 2020 / 03:29 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:32 PM IST

जबलपुर । संस्कारधानी में 9वां कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद कलेक्टर के आदेश पर  पंचशीलनगर का 3 किलोमीटर का क्षेत्र कंटेन्मेंट एरिया घोषित
किया गया है। पंचशीलनगर का पांच किलोमीटर का क्षेत्र बफर एरिया घोषित किया गया है। कंटेन्मेंट एरिया में रहने वाले लोगों का घर-घर हैल्थ सर्वे
किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- राजधानी दिल्ली में रहते हैं तो हो जाइए सावधान, कोरोना वायरस के 20 ह…

कंटेन्मेंट एरिया के सभी निवासियों को 14 दिनों तक होम क्वारेंटाइनकिया गया है। इलाके के एंट्री- एक्ज़िट मार्ग पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात की गई है। एक्ज़िट पॉइन्ट पर होगी हैल्थ स्क्रीनिंग की इंतजाम किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। अति आवश्यक सेवाओं को छोड़कर कंटेन्मेंट एरिया में आने जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।

ये भी पढ़ें- निर्माण कार्यों से जुड़े श्रमिकों को मिलेंगे 6000 रुपए! लॉक डाउन के…

केंद्र और राज्य की सरकार हर संभव कोशिश कर रही है, बावजूद इसके संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हालात को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि लॉक डाउन आगे बढ़ सकता है। फिलहाल सरकार के निर्देश के 21 दिनों तक पूरे देश में लॉक डाउन किया गया है। इसी बीच जबलपुर कलेक्टर भरत यादव ने बड़ा फैसला लेते हुए पंचशीलनगर का 3 किलोमीटर का क्षेत्र कंटेन्मेंट एरिया घोषित किया गया है। पंचशीलनगर का पांच किलोमीटर का क्षेत्र बफर एरिया घोषित किया गया है। कंटेन्मेंट एरिया में रहने वाले लोगों का घर-घर हैल्थ सर्वे किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को दिए निर्देश, आवश्यक सामानों…

इससे पहले कलेक्टर भरत यादव ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि जिले में 9 अप्रैल तक सभी सब्जी मंडी और फल मंडी बंद किए जाने का आदेश दिया था। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में राशन दुकानों के लिए भी कहा है कि ये दुकानें सुबह 6 से 11 बजे तक ही खुलेंगी। जबलपुर में कोरोना के लगातार बढ़ रहे मरीजों को देखते हुए कलेक्टर ने सख्ती बरतने का निर्देश दिया है। साथ ही कहा गया है कि लॉक डाउन का पूरे जिले में सख्ती से पालन किया जाना चाहिए।