पर्यटकों के लिए खुशखबरी, 1 जून से खुलेंगे सभी राष्ट्रीय उद्यान, वन मंत्री ने जारी किया निर्देश

Ads

पर्यटकों के लिए खुशखबरी, 1 जून से खुलेंगे सभी राष्ट्रीय उद्यान, वन मंत्री ने जारी किया निर्देश

  •  
  • Publish Date - May 29, 2021 / 02:50 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:57 PM IST

भोपाल: वन मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने कहा है कि कोरोना काल में प्रदेश के सभी बंद राष्ट्रीय उद्यान एक जून से 30 जून तक के लिये खोले जायेंगे।

Read More: SBI ने बदले कैश निकालने के नियम, अब 24 घंटे में निकाल पाएंगे इतनी रकम, देखें और क्या बदला

वन मंत्री शाह ने बताया है कि कोरोना के चलते नेशनल पार्कों में जिन गाइडों,जिप्सी ड्राइवर आदि व्यक्तियों को रोजगार की दिक्कत महसूस की जा रही थी, उन्हें अब रोजगार मिलेगा। पर्यटन गतिविधियों को संचालित करने के दृष्टिगत भी यह निर्णय लिया गया।

Read More: ब्लैक फंगस के मरीज एंडोस्कोपी के जरिए हो रहे ठीक, 49 मरीजों को किया गया डिस्चार्ज, नहीं पड़ी एम्फोसिटीरिन- बी इंजेक्शन की जरूरत

वन मंत्री ने बताया कि नेशनल पार्कों में गतिविधियाँ प्रारंभ होने से आमजन और वन्य प्रेमी जंगलों की शुद्ध हवा और ऑक्सीजन लेने के साथ-साथ वन्य-प्राणियों के दीदार कर सकेंगे। वन मंत्री ने विभाग के अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है कि वे नेशनल पार्कों में आने-जाने वाले व्यक्तियों से कोविड-19 गाइड-लाइन का पालन कराना भी सुनिश्चित करेंगे।

Read More: 8 हजार रुपए सस्ता हुआ सोना, शादी के लिए गोल्ड खरीदने का सुनहरा मौका, जानिए क्या है ताजा भाव