मेकाहारा प्रबंधन ने 57 कर्मचारियों को काम से निकाला, कोरोना काल में ड्यूटी के दौरान लापरवाही का दिया हवाला

मेकाहारा प्रबंधन ने 57 कर्मचारियों को काम से निकाला, कोरोना काल में ड्यूटी के दौरान लापरवाही का दिया हवाला

मेकाहारा प्रबंधन ने 57 कर्मचारियों को काम से निकाला, कोरोना काल में ड्यूटी के दौरान लापरवाही का दिया हवाला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:11 pm IST
Published Date: August 4, 2020 1:01 pm IST

रायपुर: प्रदेश की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, खबर है कि मेकाहारा के 57 सफाई कर्मचारियों को काम से निकाल दिया गया है। बताया जा रहा है कि प्रबंधन ने सफाई सफाई कर्मचारियों को काम से निकालने के लिए कोविड ड्यूटी में लापरवाही किए जाने का हवाला दिया है। बता दें कि सफाई कर्मचारी पिछले 1 सप्ताह से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं।

Read More: सीएम भूपेश बघेल 5 अगस्त को ‘गोधन न्याय योजना’ के हितग्राहियों को करेंगे भुगतान, सीधे खाते में आएगा पैसा

सफाईकर्मियों का आरोप है कि वे करीब एक माह से ड्यूटी के लिए घर से दूर मंगल भवन में रह रहे हैं, नाश्ता- खाना देने की जिम्मेदारी प्रबंधन की है। लेकिन उसमें गड़बड़ी की जा रही है एक शिफ्ट में 80 लोग काम करते हैं लेकिन खाना सिर्फ 40 लोगों का भेजा जाता है। खाने में भी लेट लतीफी की जाती है दो दिन तो भूखे रहकर भी काम कर चुके हैं, तब भी कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद अब सफाई कर्मी ने हड़ताल पर चले गए हैं।

Read More: स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर सरकार ने जारी की गाइडलाइन, राजधानी के नेहरू स्टेडियम में होगा राज्यस्तरीय कार्यक्रम


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"