इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में माफियाओं के खिलाफ प्रशासन की मुहिम जारी है। इसी के तहत आज साबिर उर्फ छब्बू के अवैध मकान पर नगर निगम की टीम ने बुलडोजर चलाया है। नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस टीम ने तड़के यह कार्रवाई की।
Read More News: छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी और सह-प्रभारी नवीन आज 2 दिवसीय दौरे पर आएंगे रायपुर, पार्टी के आला नेताओं से करेंगे चर्चा
जानकारी के अनुसार आरोपी साबिर उर्फ छब्बू के खिलाफ कई मामले थाने में दर्ज है। वहीं अब एंटी माफिया मुहिम के तहत उसके खिलाफ जिला प्रशासन की टीम कार्रवाई कर रही है। बता दें मुख्यमंत्री शिवराज के ऐलान के बाद से बीते महीने से भू-माफियाओं के खिलाफ यह कार्रवाई जारी है।
Read More News: शादी समारोह में 5 साल के बच्चे के गर्दन पर मारा ब्लेड, हालत गंभीर
नगर निगम की टीम ने ऐसे कई बदमाशों की लिस्ट तैयार की है, जो शहर में अवैध कब्जे कर रखे हैं। टीम एक-एक कर कार्रवाई कर रही है। इससे पहले एंटी माफिया अभियान के तहत बीते बुधवार को माफिया सुल्ताल उर्फ बब्बू और साबिर के अवैध कब्जे पर निगम बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की है। निगम प्रशासन ने आकाश नगर इलाके में स्थित बदमाश रघुवीर ने दो मंजिला अवैध मकान को भी जमींदोज किया। ईरानियों के अवैध कब्जे पर भी जिला प्रशासन की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन ने 12 हजार वर्गफीट पर किए गए अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलाकर जमींदोज किया है।
Read More News: राजधानी में भी दुकानों के बंद होने के समय में किया गया बदलाव, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश