घर के बाहर ही सहायक आरक्षक को उतारा मौत के घाट, हथियारबंद अज्ञातों ने वारदात को दिया अंजाम, फैली सनसनी

घर के बाहर ही सहायक आरक्षक को उतारा मौत के घाट, हथियारबंद अज्ञातों ने वारदात को दिया अंजाम, फैली सनसनी

घर के बाहर ही सहायक आरक्षक को उतारा मौत के घाट, हथियारबंद अज्ञातों ने वारदात को दिया अंजाम, फैली सनसनी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:55 pm IST
Published Date: May 12, 2021 1:24 am IST

सुकमा, छत्तीसगढ़। सुकमा जिले के दोरनपाल थाना क्षेत्र के पेंटा गांव में सहायक आरक्षक वेट्टी भीमा की डंडे और धारदार हथियारों से गोदकर हत्या कर दी। मिली जानकारी अनुसार सहायक आरक्षक वेट्टी भीमा एसआईबी में पदस्थ था, जहां पेंटा के पुजारी पारा में रात तकरीबन साढ़े दस बजे पांच की संख्या में पहुंचे अज्ञात व्यक्तियों द्वारा घर से पकड़कर पास ही लाठी डंडे और धारदार हथियारों से जवान की हत्या कर दी।

Read More News: भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने सीएम भूपेश बघेल को किया ट्वीट, कहा- वर्चुअल मीटिंग के लिए 3 दिन बाद लिंक भेजना अशोभनीय

पुलिस को सहायक आरक्षक वेट्टी भीमा की पत्नी द्वारा जवान को नक्सलियों द्वारा घर से ले जाने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौक़े के लिए रवाना हुई, जहां सीआरपीएफ़ की 150वीं बटालियन के जवान और पुलिस की पार्टी मौक़े तब तक नक्सली जवान की हत्या कर चुके थे।

Read More News:  हिमंत की ताजपोशी…सिंधिया को संदेश…मध्यप्रदेश की राजनीति में हिमंत बिस्व सरमा साबित होंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया?

मौके से किसी भी तरह का नक्सल पर्चा बरामद नहीं हुआ है, वहीं पुलिस अभी इसे नक्सली वारदात मानने को तैयार नहीं है जबकी पुलिस ने मामले की जांच की बात कही है।

Read More News: सीएम शिवराज ने की कोरोना की स्थिति और व्यवस्थाओं की समीक्षा, कहा- कोरोना का टैस्ट हर नागरिक का अधिकार 


लेखक के बारे में