थाने में हुई महिला कॉन्स्टेबल की गोद भराई, पूरा स्टाफ बना परिवार

थाने में हुई महिला कॉन्स्टेबल की गोद भराई, पूरा स्टाफ बना परिवार

थाने में हुई महिला कॉन्स्टेबल की गोद भराई, पूरा स्टाफ बना परिवार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:45 pm IST
Published Date: February 16, 2021 11:29 am IST

रायगढ़: आमतौर पर पुलिस सख्त रवैये और अनुशासन के लिए चर्चा में रहती है, लेकिन रायगढ़ जिले में पुलिस का बेहद मानवीय और संवेदनशील चेहरा सामने आया है। एक थाने में पुलिस महिला कॉन्स्टेबल की गोदभराई की रस्म अदा की। थाना प्रभारी महिला कॉन्स्टेबल के पेरेंट्स बने तो थाने का स्टाफ परिवार के सदस्य हर कोई इस पल के गवाह बनें।

Read More: सीधी बस हादसे पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जताया शोक, अब तक 43 लोगों की हो चुकी है मौत, रेस्क्यू जारी

दरअसल जिले के सरिया थाने में पदस्थ महिला आरक्षक लीलावती ड्यूटी की वजह से अपने ससुराल और मायके से दूर सरिया में रहती है। महिला का पति जम्मू कश्मीर मे CRPF में जवान है। ड्यूटी की वजह से महिला कॉन्स्टेबल का पति भी उसके साथ नहीं था। प्रेग्नेंसी की वजह से महिला कॉन्स्टेबल भी अपने ससुराल ओडिशा नहीं जा पा रही थी। ऐसे में वो बेहद उदास थी।

Read More: छत्तीसगढ़ में उद्यानिकी की असीम संभावना, उद्यानिकी और वानिकी विश्वविद्यालय से उन्नत खेती को मिलेगा बढ़ावा

वहीं, जब थाना प्रभारी को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने SP संतोष सिंह को इसकी जानकारी दी। SP ने महिला को हर तरह की मदद और पारिवारिक माहौल देने के निर्देश दिए। फिर क्या था पूरे थाना स्टाफ ने बड़े उत्साह से महिला की गोदभराई की रस्म अदा करने का निर्णय लिया।

Read More: कांग्रेस की विचारधारा और मतदाताओं में भाजपा का विरोध ही असम में दिलाएगी जीत- विकास उपाध्याय, संसदीय सचिव

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"