सभी प्रकार की पार्टियों पर लगा प्रतिबंध, लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी, राजधानी कलेक्टर का बयान

सभी प्रकार की पार्टियों पर लगा प्रतिबंध, लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी, राजधानी कलेक्टर का बयान

सभी प्रकार की पार्टियों पर लगा प्रतिबंध, लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी, राजधानी कलेक्टर का बयान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:26 pm IST
Published Date: July 10, 2021 6:17 am IST

भोपाल। कोरोना के मामले भले ही कम हो गए हो लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। इसे ध्यान में रखते हुए राजधानी कलेक्टर ने पार्टियों को लेकर नया आदेश जारी किया है। वहीं लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Read More News:  चंद रुपयों में नानी ने कर दिया नवजात नाती का सौदा, मां का अस्पताल में चल रहा था उपचार

कलेक्टर अविनाश लवानिया ने कहा कि कोरोना गाइड लाइन की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इसके आलवा राजधानी में पूल पार्टी करने पर कड़ी कार्रवाई होगी।

Read More News:  राजधानी की सड़कों पर दौड़ेंगी CNG बसें, सिटी लिंक लिमिटेड ने जारी किया टेंडर

फार्म हाउस रेंट पर देकर पार्टी करने पर भी कार्रवाई होगी। सीधे फार्म हाउस संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मालूम होगा कि देश में कोरोना की तीसरी लहर की संभावना जताई है। ऐसे में आने वाले खतरे को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर अविनाश लवानिया ने राजधानी में सभी तरह की पार्टियों पर प्रतिबंध लगाया है।

Read More News:  राम करेंगे बेड़ापार… बीजेपी फिर से भावनात्मक वोट ले जाएगी या कांग्रेस का सॉफ्ट हिंदुत्व वाला ये स्टांस भरपूर वोट दिलाएगा?

मौसमी बीमारियों को लेकर अलर्ट

कलेक्टर अविनाश लवानिया ने मौसमी बीमारियों को लेकर भी बयान दिया है। कहा कि जीका वायरस के साथ डेंगू, मलेरिया को लेकर हम अलर्ट हैं। स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम सर्वे कर रही है। घरों में लार्वा मिलने पर कार्रवाई कर रहे हैं। जीका का कोई भी केस भोपाल में सामने नहीं आया है।


लेखक के बारे में