सांसें थमने से पहले भिंड जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने घायल युवक को बताया मृत, परिजनों ने किया हंगामा

सांसें थमने से पहले भिंड जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने घायल युवक को बताया मृत, परिजनों ने किया हंगामा

सांसें थमने से पहले भिंड जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने घायल युवक को बताया मृत, परिजनों ने किया हंगामा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:39 pm IST
Published Date: September 26, 2020 4:14 pm IST

भिंड: जिले के सरकारी अस्पताल की बड़ी लापरवाही सामने आई है। दरअसल जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने सड़क हादसे में घायल युवक की सांसें थमने से पहले ही मृत घोषित कर दिया। लेकिन पोस्टमार्टम हाउस भेजने से पहले युवक की सांसें चलने लगी, जिसके बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। वहीं, इसके बाद युवक को ग्वालियर अस्पताल में रेफर किया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले युवक की मौत हो गई।

Read More: मुरैना के लिंग परीक्षण सेंटर में पुलिस की दबिश, दो महिलाएं सहित तीन गिरफ्तार, मशीन और दवाइयां भी बरामद

मिली जानकारी के अनुसार इलाके में हुए सड़क हादसे से एक युवक घायल हो गया था, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। यहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लेकिन इस दौरान घायल युवक की सांसें चल रही थी। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और डॉक्टरों से बदसलूकी भी की। हालांकि परिजनों को समझाइश देकर शांत करवाया गया और घायल युवक को ग्वालियर रेफर किया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई।

Read More: ड्रग्स मामले में NCB की बड़ी कार्रवाई, धर्मा प्रोडक्शन के कार्यकारी निर्माता क्षितिज रवि प्रसाद को किया गिरफ्तार


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"