छत्तीसगढ़ में हितग्राहियों को एक साथ मिलेगा दो माह का राशन, लॉक डाउन के दौरान 31 मार्च तक मिलेगी ये सुविधाएं

छत्तीसगढ़ में हितग्राहियों को एक साथ मिलेगा दो माह का राशन, लॉक डाउन के दौरान 31 मार्च तक मिलेगी ये सुविधाएं

छत्तीसगढ़ में हितग्राहियों को एक साथ मिलेगा दो माह का राशन, लॉक डाउन के दौरान 31 मार्च तक मिलेगी ये सुविधाएं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: March 22, 2020 4:12 pm IST

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज प्रदेश की जनता को संबोधित किया और कल और आज स्वैच्छिक कर्फ्यू के शतप्रतिशत पालन के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रिय भाईयों और बहनों, जय जोहार। आप सभी का बहुत बहुत धन्यवाद। छत्तीसगढ़ की जनता ने कल और आज स्वैच्छिक कर्फ्यू का शतप्रतिशत पालन किया है। बड़े शहरों ही नहीं अपितु छोटे-छोटे गांवों में भी लोगों ने अपने आप को अपने घरों तक सीमित रख कर अभूतपूर्व सामाजिक और राष्ट्रीय उत्तरदायित्व का पालन किया है। कोरोना वायरस की महामारी से बचने और लड़ने में यह अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान है। इस दौरान सरकार ने छत्तीसगढ़ में हितग्राहियों को 2 महीने का राशन एकमुश्त देने का ऐलान किया है। सरकार ने अंत्योदय,प्राथमिकता, निशक्तजन, निराश्रित अन्नपूर्णा श्रेणी के लिए यह आदेश जारी किया है। आज के आपके सहयोग से मेरा यह विश्वास अब प्रबल हो गया है कि अगले कुछ हफ्ते यदि हमने इसी तरह अपने दायित्व का पालन किया और अपने घरों में रहे तो हम छत्तीसगढ़ और देश में कोरोना को हराने में कामयाब हो जायेंगे।

Read More: इंदौर के लोगों ने पीएम मोदी के ‘जनता कर्फ्यू’ का बनाया मजाक, शाम 5 बजे बड़ी संख्या में रैली की शक्ल में बजाए ढोल-ताशे

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुसीबत के समय छत्तीसगढ़ और देश के लोगों ने हमेशा समर्पण और देशप्रेम का भाव दिखाया है। हमने छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए कई आवश्यक फैसले लिये है। विश्वभर में कोरोना वायरस से बचाव के लिए लॉकडाउन या आइसोलेशन को ही एकमात्र कारगर तरीका माना गया है और वो इसका कड़ाई से पालन भी कर रहे है। केंद्र शासन ने 31 मार्च तक यात्री रेल सेवा को बंद कर दिया। छत्तीसगढ़ में भी वायरस के फैलाव को रोकने के लिये हमने इसे शहरी क्षेत्रों में 31 मार्च तक कर्फ्यू को बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस दौरान सभी कार्यालय, संस्थान, परिवहन सेवाएं और अन्य गतिविधियां बंद रहेगी। अति आवश्यक सेवाएं जैसे मेडिकल शॉप, किराणा दुकानें, जनरल स्टोर्स, सब्जी, दूध, पेट्रोल पंप खुले रहेंगे। इसके साथ ही बिजली आपूर्ति, जल प्रदाय सेवाएं, घरेलु गैस आपूर्ति सेवा, नगर निगम की साफसफाई और कचरा निपटान सेवाएं तथा आवश्यक वस्तुओं के कमर्शियल परिवहन सेवाएं भी पहले की तरह निर्बाध रूप से कार्य करती रहेगी। नागरिकगण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए टोल फ्री नम्बर 104 एवं अन्य किसी भी प्रकार की समस्या के लिए 112 नम्बर डायल कर सम्पर्क करें।

Read More: छत्तीसगढ़ के शहरी क्षेत्रों में 31 मार्च तक रहेगा लॉकडाउन, सीएम भूपेश बघेल ने की घोषणा

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निर्णय कठोर है लेकिन आपके, आपके परिवार की जीवन रक्षा के लिए ऐसा करना आवश्यक है। इस संकट की घड़ी में आपका मुख्यमंत्री, सरकार और उसका पूरा महकमा आपके साथ है। मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी के सहयोग से हम इस महामारी पर विजय पाने में सफल होंगे। धन्यवाद।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"