भोपाल में 1 और जबलपुर में 2 नए कोरोना मरीज मिले, एमपी में 26 हुई संख्या

भोपाल में 1 और जबलपुर में 2 नए कोरोना मरीज मिले, एमपी में 26 हुई संख्या

भोपाल में 1 और जबलपुर में 2 नए कोरोना मरीज मिले, एमपी में 26 हुई संख्या
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: March 27, 2020 4:30 pm IST

भोपाल, मध्यप्रदेश। राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है। भोपाल में 1 और जबलपुर में दो नए मरीज सामने आए हैं।

पढ़ें- मुंबई से वापस लौटे स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, 14 दिनों तक क्वारेंटाइन में रहेंगे

जबलपुर में 8 मरीज पॉजिटिव हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है।

पढ़ें- केंद्र सरकार ने विदेश से लौटने वाले 3100 लोगों की सूची इंदौर भेजी, …

आईसीएमआर द्वारा दोनों मरीजों की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उन्हें आइसोलेट कर दिया गया है। कलेक्टर के मुताबिक शुक्रवार को आईसीएमआर लैब से पांच मरीजों की रिपोर्ट आई जिसमे से 2 मरीजों में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जबकि 3 की निगेटिव रिपोर्ट आई है।

पढ़ें- बारिश और तूफान से बर्बाद हुईं ​फसलें, मिट्टी में मिल गई किसानों की कमाई

दोनों पॉजिटिव मरीज को सुखसागर मेडिकल कॉलेज में आईसोलेट किया गया है। जिला प्रशासन कोरोना पॉजिटिव मरीजो के संपर्क में आने वालों की जानकारी जुटा रहा है। कलेक्टर भरत यादव के मुताबिक अब तक जबलपुर में 37 संदिग्धों की जांच की गई है जिनमें 8 में कोरोना की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि विदेश से लौटे 578 लोगों की सूची के आधार पर उनके घरों पर जाकर उनकी लगातार पहचान की जा रही है जिनमें से 458 लोगों को उनके घरों में ही आइसोलेट किया गया है।


लेखक के बारे में