भूपेश कैबिनेट की बैठक विधानसभा भवन में शुरू, इन अहम प्रस्ताओं पर लग सकती मंत्रिमंडल की मुहर

भूपेश कैबिनेट की बैठक विधानसभा भवन में शुरू, इन अहम प्रस्ताओं पर लग सकती मंत्रिमंडल की मुहर

भूपेश कैबिनेट की बैठक विधानसभा भवन में शुरू, इन अहम प्रस्ताओं पर लग सकती मंत्रिमंडल की मुहर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: November 21, 2019 6:46 am IST

रायपुर: सीएम भूपेश कैबिनेट की बैठक विधानसभा भवन में शुरू हो गई है। विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले होने वाली इस बैठक को अहम माना जा रहा है, क्योंकि इस बैठक में अनुपूरक बजट और धान खरीदी सहित कई अहम प्रस्तावों पर मंत्रिमंडल अपनी मुहर लगा सकती है।

Read More: दुधावा बांध में फंसे बंदरों का निकलना शुरू, बांस के पुल के जरिए आधे से ज्यादा लंगूर बाहर निकले

मिली जानकारी के अनुसार आज होने वाली कैबिनेट की बैठक में अनुपूरक बजट को मंजूरी दी जा सकती है। इसके अलावा करीब आधा दर्जन प्रस्ताव लाए जाएंगे, हालांकि इन प्रस्तावों का ब्यौरा फिलहाल सामने नहीं आया है। बैठक में एक दिसम्बर से शुरू हो रही धान खरीदी को लेकर भी चर्चा होगी।

Read More: अब सरकारी इमारतों पर भी लगाए जाएंगे मोबाइल टावर, सरकार ने नई दूरसंचार नीति के तहत दी मंजूरी

बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का चौथा और शीतकालीन सत्र 25 नवंबर से शुरू होगा। 6 दिसंबर तक चलने वाले इस सत्र में कुल 10 बैठकें होंगी। इस सत्र में वित्तीय कार्य के साथ अन्य शासकीय कार्य संपादित किए जाएंगे। सत्र के दौरान धान खरीदी का मुद्दा गरमाने के आसार हैं। इसको लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस हो सकती है।

Read More: रेलवे ने रद्द की 300 से अधिक गाड़ियां, कहा- आपको हुई असुविधा के लिए खेद है, देखे पूरी लिस्ट

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/U3S3eqEFG84″ frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"