सीएम भूपेश बघेल ने कल बुलाई मंत्रिमंडल की बैठक, कोरोना संकट, स्कूलों को खोलने सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा

सीएम भूपेश बघेल ने कल बुलाई मंत्रिमंडल की बैठक, कोरोना संकट, स्कूलों को खोलने सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा

सीएम भूपेश बघेल ने कल बुलाई मंत्रिमंडल की बैठक, कोरोना संकट, स्कूलों को खोलने सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: June 11, 2020 10:18 am IST

रायपुर: कोरोना संकट के बीच सीएम भूपेश बघेल ने शुक्रवार 12 मई को प्रदेश के सभी मंत्रियों की बैठक बुलाई है। मंत्रिमंडल की बैठक दोपहर 12 बजे सीएम हाउस में बुलाई गई है। बैठक के दौरान सीएम भूपेश बघेल सभी मंत्रियों से विभागवार कोरोना संक्रमण के रोकथाम, कृषि संबंधित खाद-बीज और स्कूलों को खोलने के संबंध में चर्चा करेंगे।

Read More: हफ्ते में 7 दिन तक खुल सकेंगी राजधानी की सभी दुकानें, प्रशासन ने जारी किया नया आदेश

बता दें कि कल भी सीएम भूपेश बघेल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलों के कलेक्टरों को संबोधित किया। काॅन्फ्रेंस को संबंधित करते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा था कि छत्तीसगढ़ कोरोना से लड़ाई में जरूर जीतेगा। हमें थकना नहीं है, निराश नहीं होना है, बल्कि तत्परता से इस लड़ाई को लड़ना है। कोरोना महामारी के दौरान सभी जिलों का कार्य प्रशंसनीय रहा। रविवार, शनिवार सहित सभी त्यौहारों के दिन अधिकारियों और कर्मचारियों ने काम किया है, इसके लिए सभी को धन्यवाद। अभी आंकड़े थोड़े बढ़े है, लेकिन मुझे विश्वास है, जैसे आपने अभी तक नियंत्रण किया है, आगे भी करेंगे।

Read More: खास मुलाकात: कांग्रेस नेता अचार्य प्रमोद कृष्णम बोले- हनुमान भक्त कमलनाथ के साथ हुआ धोखा, निश्चत होगी जीत

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"