भूपेश सरकार की बड़ी सौगात, सभी वर्ग के कर्मचारियों को अब पदोन्नति में मिलेगा आरक्षण का लाभ

भूपेश सरकार की बड़ी सौगात, सभी वर्ग के कर्मचारियों को अब पदोन्नति में मिलेगा आरक्षण का लाभ

भूपेश सरकार की बड़ी सौगात, सभी वर्ग के कर्मचारियों को अब पदोन्नति में मिलेगा आरक्षण का लाभ
Modified Date: November 29, 2022 / 08:59 pm IST
Published Date: October 23, 2019 10:50 am IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने दीवाली से पहले प्रदेश के कर्मचारियों को एक और बड़ी सौगात दी है। सरकार ने कर्मचारियों के पदोन्नति में आरक्षण लागू करने को हरी झंडी दिखा दिया है। साथ ही इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार राज्य के सभी वर्गों के कर्मचारी याने प्रथम श्रेणी से लेकर चतुर्थ श्रेणी तक के कर्मचारियों की पदोन्नति में आरक्षण का लाभ मिलेगा।

Read More: केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला पुलिस अफसरों से मीटिंग कर दिल्ली लौटे, मंत्रालय म…

जारी आदेश के अनुसार छत्तीसगढ़ शासन के अधिनस्थ एससी वर्ग के कर्मचारियों को पदोन्नति में 13 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा और एसटी वर्ग के कर्मचारियों को 31 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया जाएगा।

Promorion Rule by Anonymous zIVj2lV5 on Scribd

Read More दिग्विजय सिंह के विधायक भाई ने की शिवराज से मुलाकात, बीजेपी में शाम…

गौरतलब है कि प्रदेश के कर्मचारी लंबे समय से मांग कर रहे थे कि उन्हें पदोन्नति में आरक्षण प्रदान किया जाए। कर्मचारियों की मांग पर विचार करते हुए भूपेश सरकार ने बुधवार को हरी झंडी दिखा दी है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार यह आरक्षण द्वितीय श्रेणी तृतीय श्रेणी के पदों पर और द्वितीय श्रेणी से प्रथम श्रेणी के पदोन्नति और चतुर्थ श्रेणी की पदोन्नति पर प्रभावी होगा। विभागों में पदोन्नति के मसले इस आरक्षण के वजह से लंबित थे, अब इस नए संशोधन नियम के आधार पर पदोन्नति हो सकेगी।

Read More: महिलाओं को हेलमेट लगाने से छूट क्यों? मुख्य सचिव, विधि सचिव और परिव…


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"