बड़ा हादसा टला, नई कारों को लेकर जा रहे कंटेनर में भड़की आग, मचा हड़कंप

बड़ा हादसा टला, नई कारों को लेकर जा रहे कंटेनर में भड़की आग, मचा हड़कंप

बड़ा हादसा टला, नई कारों को लेकर जा रहे कंटेनर में भड़की आग, मचा हड़कंप
Modified Date: November 29, 2022 / 08:48 pm IST
Published Date: January 18, 2021 8:57 am IST

ग्वालियर। नई कारों को लेकर जा रहे एक कंटेनर में अचानक आग भड़क गई। मौके पर चालक ने कंटेनर को सड़क किनारे खड़ी कर दमकल को आग की सूचना दी। वहीं मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

महाराजपुरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मणगढ़ पुल के पास की यह घटना है। बताया जा रहा है कि नई कारों से लोड कंटेनर में अचानक लग गई। संभावना जताई जा रही है कि शार्ट सर्किट से कंटेनर में आग लगी। 

Read More News: दिल्ली में सोमवार से लगेंगी 10वीं,12वीं की कक्षाएं, हाथ मिलाने की होगी मनाही.. 

इसके बाद आनन-फानन में दमकल की टीम को सूचना दी गई। वहीं चालक ने अपने साधन से आग को फैलने से रोकने की कोशिश की। वहीं मौके पर पहुंची दमकल की एक गाड़ी ने आग को शांत कर कंटेनर में रखी 6 गाड़ियों को जलने से बचा लिया।

Read More News: फारूक अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री से की मांग, जम्मू कश्मीर में जल्द बहाल हो ‘4जी’ इंटरनेट सेवा


लेखक के बारे में