बीजापुर आज से लॉक, इस जिले में लॉकडाउन के आदेश में संशोधन, खुलेंगी फल, सब्जी, किराना और दूध की दुकानें, देखें समय

बीजापुर आज से लॉक, इस जिले में लॉकडाउन के आदेश में संशोधन, खुलेंगी फल, सब्जी, किराना और दूध की दुकानें, देखें समय

बीजापुर आज से लॉक, इस जिले में लॉकडाउन के आदेश में संशोधन,  खुलेंगी फल, सब्जी, किराना और दूध की दुकानें, देखें समय
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: April 16, 2021 1:45 am IST

रायपुर, छत्तीसगढ़। कोरोना के बढ़ते मामलों पर लगाम लगाने के लिए बीजापुर आज से लॉकडाउन हो गया। यहां 16 से 19 अप्रैल तक सब कुछ बंद रहेगा। दूसरी ओर कोरिया  जिले में लॉकडाउन में लोगों को राहत दी है। कलेक्टर ने संशोधन आदेश जारी किया है।

Read More News: कोरोना का कहर, दो IAS अफसरों की मौत, बिहार विधानमंडल के 29 कर्मचारी संक्रमित

नए आदेश के अनुसार आज से सुबह 6 से सुबह 10 बजे तक  फल, सब्जी, किराना और दूध की दुकानें खुल सकेगी। बैंक सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगे। 

Read More News: लड़के को जबरन थूक चटवाया, वीडियो बनाकर किया वायरल, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा

देखें कोरोना के आंकड़े

गुरुवार को कोरोना के एक बार ​फिर डराने वाले आंकड़े सामने आए। मेडिकल बुलेटिन के अनुसार छत्तीसगढ़ में गुरुवार को 15256 कोरोना मरीज मिले। पिछले 24 घंटे में 135 मरीजों की मौत हो गई। वहीं मौत का कुल आंकड़ा  5442 हो गया है। 

Read More News: जिंदा कोरोना मरीज को डेथ सर्टिफिकेट! पत्नी ने जिद कर मुंह देखने के लिए हटाया कपड़ा तो रह गई हैरान

गुरुवार को 9643 मरीज डिस्चार्ज हुए। इसके साथ ही अब प्रदेश में ठीक होने वालों की संख्या 3 लाख 74 हजार 289 हो गई है। प्रदेश में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 5 लाख 1 हजार 500 है। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद 1,21,769 मरीजों का उपचार चल रहा है। 

Read More News: फुण्डहर, धरसीवां और तिल्दा में कोविड केयर सेंटर प्रारंभ , सभी दवाइयां निःशुल्क उपलब्ध, इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क


लेखक के बारे में