भाजपा ने नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष सहित 7 कार्यकर्ताओं को दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता, बचाव में उतरे सांसद बघेल

भाजपा ने नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष सहित 7 कार्यकर्ताओं को दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता, बचाव में उतरे सांसद बघेल

भाजपा ने नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष सहित 7 कार्यकर्ताओं को दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता, बचाव में उतरे सांसद बघेल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:08 pm IST
Published Date: November 26, 2019 5:05 am IST

भिलाई: मंडल चुनाव को लेकर भाजपा प्रबंधन में शुरू हुई सियासत और विरोध का असर अब पार्टी में दिखने लगा है। मंडल अध्यक्षों के चुनाव को लेकर भिलाई भाजपा जिलाध्यक्ष सांवला राम डाहरे और दुर्ग सांसद विजय बघेल अब आमने सामने आ गए हैं। बीते दिनों कुम्हारी मंडल में निकाय चुनाव के मद्देनजर आयोजित बैठक में हंगामा करने वाले कार्यकर्ताओ को जिलाध्यक्ष ने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। निष्कासित सदस्यों में कुम्हारी पालिका के नेता प्रतिपक्ष मिथलेश यादव का भी नाम शामिल है।

Raed More: ऑटो चालक की पिटाई पर रंजीत सिंह की सफाई, बोले- इस हरकत के कारण ये नौबत आई.. देखिए

दरअसल भिलाई जिला भाजपा संगठन चुनाव और पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच घमासान मचा हुआ है। इस जंग में सांसद विजय बघेल भी शामिल है। जारी किए गए पत्र के मुताबिक विगत 17 नवम्बर को कुम्हारी मंडल जिला भिलाई में प्रेदश संगठन के निर्देशानुसार नगर पालिका चुनाव संबंधी बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में कुम्हारी नगर पालिका नगर प्रभारी, भाजयुमो प्रेदश अध्यक्ष विजय शर्मा एवं भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल साहू उपस्थित थे। बैठक में कार्यकर्ताओं के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। इस दौरान कुम्हारी पालिका के नेता प्रतिपक्ष मिथलेश यादव सहित 7 पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया था।

Read More: महाराष्ट्र का महासंग्राम, बीजेपी के खिलाफ 162 विधायकों ने ली शपथ, उद्धव बोले- अब बताएंगे शिवसेना क्या चीज है

कार्यकर्ताओं के अनुशासनहीनता को देखते हुए रामाधर शर्मा, मनोज वर्मा, अवधेश शुक्ला, कुम्हारी पालिका के नेता प्रतिपक्ष मिथलेश यादव, महेश सोनकर, राजकुमार सिंह, रामकुमार सोनी को निष्कासित कर दिया गया है। वहीं, सांसद विजय बघेल ने कार्यकर्ताओं का बचाव करते हुए कहा कि कार्यकर्ता किसी के समर्थक नहीं होते हैं। वे पार्टी के कार्यकर्ता होते हैं, उन्हें अपनी बात रखने का अधिकार है। इसमें अनुशासनहीनता की कोई बात नही है।

Read More: 23 गायें ट्रक से बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुआ ड्राइवर

आगामी आदेश पर्यंत तक पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया जाता है। उक्त कार्यकर्ता आगामी आदेश पर्यंत तक भारतीय जनता पार्टी संगठन के किसी भी कार्य में सम्मिलित नहीं माने जाएंगें। भिलाई जिलाध्यक्ष सांवला राम डाहरे ने अनुशासन हीनता के नाम 7 लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया है। लेकिन सांसद विजय बघेल ने कार्यकर्ताओं का बचाव करते हुए कहा कि कार्यकर्ता किसे के समर्थक नही होते वे पार्टी के कार्यकर्ता होते है उन्हें अपनी बात रखने का अधिकार है इसमें अनुशासनहीनता की कोई बात नही है।

Read More: स्टांप ड्यूटी में हेराफेरी कर पंजीयन विभाग को लगाया चूना, 100 डिफाल्टर बिल्डरों को कुर्की नोटिस


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"