BJP नेता ओपी चौधरी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज कराया FIR, लगाया सोशल मीडिया पर अश्लील पोस्ट डालने का आरोप
BJP नेता ओपी चौधरी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज कराया FIR, लगाया सोशल मीडिया पर अश्लील पोस्ट डालने का आरोप
रायगढ़: लोकसभा चुनाव 2019 के चलते जहां एक ओर सियासी गलियारों में सरगर्मी बढ़ी हुई है, वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पूर्व कलेक्टर और भाजपा नेता ओपी चौधरी ने तीन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाया है। उन्होने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया है कि उन्होने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ सोशल मीडिया पर अश्लील पोस्ट किए हैं।
Read More: फाइटर पायलट एयर मार्शल एनएस ढिल्लों नियुक्त किए गए सामरिक बल कमान के प्रमुख
मिली जानकारी के अनुसार भाजपा नेता ओपी चौधरी के नेतृत्व में 2 दर्जन से अधिक भाजपा कार्यकर्ता शनिवार की देर शाम सिटी कोतवाली पहुंचे और उन्होंने तीन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई है । भाजपा नेता का कहना है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश के पीएम और केंद्रीय मंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट कर उनका अपमान किया है, जिसे भाजपा बर्दास्त नहीं करेगी। इधर मामले में कोतवाली पुलिस का कहना है कि अब तक जिनके खिलाफ शिकायत की गई है वह पोस्ट उन्हीं के द्वारा किया गया है इसकी पुष्टि नहीं हुई है, लिहाजा मामले की साइबर सेल से जांच कराई जाएगी।

Facebook


