राजधानी में लॉकडाउन खोलने के फैसले पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय बोले- राजभवन जाने के लिए खोला गया है लॉकडाउन

राजधानी में लॉकडाउन खोलने के फैसले पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय बोले- राजभवन जाने के लिए खोला गया है लॉकडाउन

राजधानी में लॉकडाउन खोलने के फैसले पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय बोले- राजभवन जाने के लिए खोला गया है लॉकडाउन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: September 28, 2020 11:29 am IST

रायपुर: कोरोना संक्रमण को लेकर राजधानी रायपुर में 21 सितंबर रात 9 बजे से 28 सितंबर तक लॉकडाउन लगाया गया था। आज लॉकडाउन का आखिरी दिन है, कल से राजधानी में बाजार और दुकानें खुलेंगी। लॉकडाउन को खोलने के लिए सरकार ने बैठक के बाद निर्देश जारी कर दिया है। वहीं, दूसरी ओर लॉकडाउन का खोले जाने को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा है कि राजभवन जाने के लिए लॉकडाउन खोला गया है।

Read More: बैंक प्रबंधन की बड़ी लारवाही, कई गांवों के किसानों को नहीं मिला फसल बीमा का लाभ, उतरे सड़कों पर

विष्णुदेव साय ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि सरकार ने केंद्र सरकार के कृषि कानून के विरोध में राजभवन जाने के लिए लॉकडाउन खोला है। प्रदेश में कोरोना जांच में कमी आई है, जिसके चलते ज्यादा केस सामने नहीं आ रहे हैं। लॉकडाउन का कोई अच्छा परिणाम नहीं आया है, स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल के कारण कोरोना जांच कम हुई।

Read More: गरियाबंद में हाथी की करंट से मौत के मामले में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक बोले- कोई बड़ी साजिश है.. होनी चाहिए जांच

वहीं, विष्णुदेव साय के बयान पर कांग्रेस नेता राजेश वल्यानी ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि आईसीएमआर के विशेषज्ञों से चर्चा के बाद राजधानी में लॉकडाउन लगाया गया था। विशेषज्ञों का मानना था कि कोरोना की चैन को तोड़ने के लिए 7 दिन का लॉकडाउन लगाया जाना चाहिए। वहीं, लॉकडाउन को खोलने के लिए भी चर्चा हुई है। खुद कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने अधिकारियों और विशेषज्ञों चर्चा की है, जिसके बाद ही यह फैसला लिया गया है। ऐसे समय में और इन फैसलों को राजनीति से जोड़कर नहीं देखना चाहिए।

Read More: SBI ने किया फेस्टिव ऑफर का ऐलान, होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन और गोल्ड लोन पर बंपर छूट


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"