सच्चिदानंद उपासने के बाद जिला मोर्चा की अध्यक्ष शैलेंद्री परघनिया का बगावती तेवर, कहा- रिश्तेदारों को टिकट बांट रही है पार्टी

सच्चिदानंद उपासने के बाद जिला मोर्चा की अध्यक्ष शैलेंद्री परघनिया का बगावती तेवर, कहा- रिश्तेदारों को टिकट बांट रही है पार्टी

सच्चिदानंद उपासने के बाद जिला मोर्चा की अध्यक्ष शैलेंद्री परघनिया का बगावती तेवर, कहा- रिश्तेदारों को टिकट बांट रही है पार्टी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: December 5, 2019 9:03 am IST

रायपुर: नग​रीय निकाय के उम्मीदवारों की सूची जारी किए जाने के साथ ही भाजपा में दो फाड़ की स्थिति पैदा हो गई है। अब तक प्रदेश के अन्य शहरों से विरोध की खबरें आ रही थी, लेकिन अब प्रदेश की राजधानी रायपुर से बगवात के सूर तेज होने लगा है। भाजपा प्रवक्ता सच्चिदानंद उपासने के बाद महिला जिला मोर्चा की अध्यक्ष शैलेंद्री परघनिया का बगावती तेवर सामने आया है। महिला कार्यकर्ताओं ने अपना गुस्सा प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय पर निकाला है और वे भाजपा कार्यालय में प्रदर्शन पर उतर आईं हैं।

Read More: लोकवाणी की पांचवी कड़ी का प्रसारण 8 दिसम्बर को, ‘आदिवासी विकास हमारी आस‘ पर होगी बात

शैलेंद्र परघनिया ने प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा है कि पार्टी महिलाओं और लंबे समय से कार्य कर रहे कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज कर रिश्तेदारों को टिकट बांटने में लगी हुई है। वहीं, पार्टी में 20 साल से सक्रिय महिला कार्यकर्ताओं का कहना है कि साल से सक्रिय होने के बावजूद टिकट नहीं मिला। बीजेपी की टिकट वितरण प्रणाली से महिला कार्यकर्ता असंतुष्ट हैं।

Read More: विधानसभा उपाध्यक्ष व युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में भानुप्रतापुर नगर पंचायत के उम्मीदवार दाखिल करेंगे नामांकन

गौरतलब है कि महिला विंग से पहले भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सच्चिनंद उपासने ने भी प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ने कहा है कि रायपुर की 66 सीट में से 20 सामान्य सीट है। लेकिन पार्टी ने एसटी-एससी और पिछड़े वर्ग के लोगों को टिकट दिया है। प्रवक्ता उपासने ने चयन समिति की बैठक में इस बात को लेकर आपत्ति जताई थी।

Read More: एक-एक रुपए का सिक्का लेकर नामांकन दाखिल करने पहुंचा उम्मीदवार, गिनते-गिनते अधिकारी हो गए हलाकान


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"