रायपुर। नगर निगम की सामान्य सभा चल रही है। निगम मुख्यालय में आयोजित सामान्य सभा में बीजेपी के पार्षदों की अनुशासनहीनता दिखाई दी है। नगर निगम की सामान्य सभा में एक महिला पार्षद मोबाइल में व्यस्त दिखीं, महिला पार्षद सरिता वर्मा मोबाइल में वीडियो देखते हुए कैमरे में कैद हुईं हैं।
ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले- सरकार है और रहेगी, जनता से की देसी पटाखे जलाने
इससे पहले बीजेपी के पुरुष पार्षद मोबाइल में बॉडी बिल्डिंग का वीडियो देखते हुए कैप्चर हुए थे। पार्षद मनोज वर्मा बहस के दौरान बॉडी बिल्डिंग के वीडियो देख रहे थे। BJP पार्षद निगम की सभा के दौरान हो रहे सवाल- जवाब के दौरान बॉडी बिल्डिंग के वीडियो देखते नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें- भागवत क्या भाजपा की गिरती साख पर चर्चा करेंगे? RSS चीफ के भोपाल दौरे
बता दें कि महापौर एजाज ढेबर की ये पहली सामान्य सभा है। सामान्य सभा में 30 प्रस्ताव पर चर्चा हो रही है। वहीं बीजेपी पार्षद दल बिना नेता प्रतिपक्ष के ही सभा में मौजूद हैं । कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए सामान्य सभा आयोजित की गई है ।