दो दिन पहले दोस्तों के साथ स्कूल के लिए निकला था छात्र, अब तक नहीं लौटा घर, परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत

दो दिन पहले दोस्तों के साथ स्कूल के लिए निकला था छात्र, अब तक नहीं लौटा घर, परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत

दो दिन पहले दोस्तों के साथ स्कूल के लिए निकला था छात्र, अब तक नहीं लौटा घर, परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:47 pm IST
Published Date: January 24, 2020 6:52 am IST

भिलाई: छत्तीसगढ़ में स्कूली बच्चों के अपहरण की वारदात लगातार बढ़ती ही जा रही है। अपहरणकर्ता बीते ​कुछ दिनों से स्कूली बच्चों को अपना शिकार बनाने में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में खबर आ रही है कि भिलाई के एक स्कूली छात्र पिछले दो दिनों से लापता हैं। बताया जा रहा है कि छात्र मंगलवार के स्कूल के लिए अपने दोस्तों के साथ निकले थे, लेकिन घर नहीं लौटे। दो दिनों तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस बच्चों की तलाश में जुट गई है। हालांकि परिजनों ने छात्र के अपहरण को लेकर किसी प्रकार की आशंका नहीं जताई है।

Read More: स्कूलों में अब हर सोमवार प्रार्थना के बाद संविधान से संबंधित मुद्दों पर होगी चर्चा, सीएम ने संविधान दिवस पर की थी घोषणा

मिली जानकारी के अनुसार भिलाई नायर समाजम स्कूल में पढ़ने वाला नवनीत राज पिछले दो दिन से लापता है। परिजनों का कहना है कि नवनीत मंगलवार को अपने दोस्तों के साथ मॉडल टाउन स्थित घर से स्कूल के लिए निकला था, लेकिन वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन से बात की साथ ही उनके दोस्तों से नवनीत के बारे में पूछताछ की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। अतत: परेशान परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Read More: पहाड़ियों से ‘आप’ का मोहभंग, एक भी पहाड़ी उम्मीदवार को नहीं उतारा चुनावी मैदन में, मनीष सिसोदिया की बढ़ सकती है मुश्किलें


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"