बस मालिकों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार के निर्देश के बाद साढ़े 5 माह का रोड टैक्स हुआ माफ

बस मालिकों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार के निर्देश के बाद साढ़े 5 माह का रोड टैक्स हुआ माफ

बस मालिकों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार के निर्देश के बाद साढ़े 5 माह का रोड टैक्स हुआ माफ
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: September 23, 2020 9:58 am IST

भोपाल: प्रदेश के बस मालिकों के लिए बुधवार के लिए खुशखबरी भरी खबर सामने आई है। खबर है आरटीओ पोर्टल में बस मालिकों का साढ़े पांच माह का रोड टैक्स माफ कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि सितंबर तक का टैक्स माफ किया गया है। बता दें बस मालिकों की मांग पर शिवराज सरकार ने सितंबर तक का रोड टैक्स माफ करने का ऐलान किया था, जिसके बाद ही संचालकों ने बसों का संचालन शुरू किया था।

Read More: ‘कोविड योद्धा कल्याण योजना’ में संशोधन पर कमलनाथ ने सरकार पर साधा निशाना, कही ये बड़ी बात

गौरतलब है कि बस मालिकों की मांग पर शिवराज सरकार ने मुहर लगाते हुए साढ़े पांच माह का रोड टैक्स माफ करने का ऐलान किया था। उन्होंने बस ऑपरेटर्स को राहत देते हुए कहा था कि सितंबर 2020 के देय मासिक वाहनकर में 50 प्रतिशत की छूट और वाहनकर जमा करने की तिथि को 30 सितम्बर 2020 तक बढ़ाया गया है।

Read More: सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करना मोर्चे से अगुवाई नहीं : धोनी पर बरसे गंभीर

सीएम शिवराज सिंह ने यह भी कहा था कि बस ऑपरेटर्स और प्रदेश की जनता के हित में लिए गए इस फैसले से अब पूर्ण क्षमता के साथ बसें चालू हो जाएंगी। इससे जहां लोगों को यात्रा करने में आसानी होगी। वहीं यात्री बसों से जुड़े रोजगार भी शुरू हो सकेंगे।

Read More: MSME मंत्री ने कहा, ‘कोरोना समस्या नहीं ​बल्कि हमारे लिए बड़ी अपॉर्चुनिटी है, प्रदेश में जल्द पैदा होंगे रोजगार के साधन


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"