बस मालिकों ने फिलहाल स्थगित किया धरना प्रदर्शन, अब 27 अगस्त को बैठक में लेंगे फैसला

बस मालिकों ने फिलहाल स्थगित किया धरना प्रदर्शन, अब 27 अगस्त को बैठक में लेंगे फैसला

बस मालिकों ने फिलहाल स्थगित किया धरना प्रदर्शन, अब 27 अगस्त को बैठक में लेंगे फैसला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:49 pm IST
Published Date: August 23, 2020 10:54 am IST

रायपुर। टैक्स माफी समेत 8 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन की रणनी​ति को बस मालिकों ने फिलहाल स्थगित कर दिया है। इसे लेकर अब 27 अगस्त को फिर से बैठक करने की बात बस मालिकों ने कही है।

Read More News: कांग्रेस पार्टी में बड़े फेरबदल की मांग, 23 बड़े नेताओं ने सोनिया गांधी को लिखा पत्र, कल हो सकती है CWC की मीटिंग

जिसके बाद आगे की रणनीति तय होगी। बताते चले कि लॉकडाउन के चलते मार्च महीने से बसों के पहिए थमे हुए हैं। वहीं अब सरकार की अनुमति मिलने के बाद बस मालिक टैक्स माफी समेत 8 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ खड़े हो गए।

Read More News:दो से अधिक संतान वाले सरकारी शिक्षकों की जाएगी नौकरी ! विधानसभा में सवाल लगाए जाने के बाद महकमे में हड़कंप

बता दें ​कि बस मालिक 25 अगस्त को प्रदेश के सभी बस स्टैंड में बड़ा प्रदर्शन करने की तैयारी में थे। इसे लेकर रणनीति बन गई थी। वहीं आज धरना प्रदर्शन को फिलहाल स्थगित कर दिया है। वहीं अब 27 अगस्त को बैठक कर धरना प्रदर्शन की अगली तारीख तय करेंगे। बस मालिकों की प्रमुख मांगों में मार्च 2021 तक बसों की किस्त में छूट, टैक्स माफ और किराया में बढ़ोतरी शामिल हैं। जिसे पूरा करने के लिए प्रदेश स्तर पर बैठक और परिवहन मंत्री से भी मुलाकात कर चुके हैं।

Read More News:Watch Video: अस्पताल की दूसरी मंजिल से छलांग लगाने वाला था संक्रमित मरीज, ऐन वक्त में डॉक्टर ने ऐसे बचाई जान


लेखक के बारे में