ग्वालियर: मानव का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पश्चिम बंगाल और असम की दो अनाथ युवतियों को नौकरी का झांसा देकर ग्वालियर लाया गया और यहां के मेवाती माेहल्ले में रहने वाले तस्कर मुन्ना खान को बेच दिया गया। दोनों को देह व्यापार में धकेलने की तैयारी थी। लेकिन ये युवतियां उनके इरादे भांप गईं। किसी तरह इनमें से एक युवती जिसकी उम्र 17 साल थी, वह भागकर पड़ोसी की छत पर पहुंची और वहां से छलांग लगा दी। नीचे आने के बाद उसने अपने मोबाइल से पुलिस को फोन लगाया और तुरंत पुलिस आ गई। पुलिस ने दोनों युवतियों को भी दरिंदों से मुक्त करा लिया। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले सरगना मुन्ना खान फरार हो गया, वह ग्वालियर में इनकी खरीद-फरोख्त में शामिल है। इतना ही नहीं, उसने एक युवती के साथ गलत काम भी किया है।
Read More: कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप, बैठक के नाम पर DEO कर रहे भाजपा का प्रचार
पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया है कि ग्वालियर में युवतियों की तस्करी का गोरख धंधा लंबे समय से चल रहा था। इसमें मुन्ना की पत्नी सितारा बाई भी लिप्त है। ग्वालियर के अलावा असम, पश्चिम बंगाल और पंजाब के कुछ लोग शामिल हैं। पुलिस मुन्ना की तलाश कर रही है, जिससे पूरे गिरोह के बारे में पता लग सके। दोनों युवतियों को ग्वालियर के तस्कर तक लाने वाले आरोपी असम में गोवाहटी के रहने वाले हैं।
ग्वालियर थाना टीआई केडी सिंह ने बताया कि पश्चिम बंगाल और असम की दो अनाथ युवतियों को नौकरी का झांसा देकर ग्वालियर लाया गया और यहां के मेवाती माेहल्ले में रहने वाले तस्कर मुन्ना खान को बेच दिया गया। दोनों को देह व्यापार में धकेलने की तैयारी थी।
<iframe width=”1036″ height=”583″ src=”https://www.youtube.com/embed/2kVgbbT_G5c” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>