स्पा सेंटर में चल रहा था Sex Racket, 200 रूपए में मिलती थी युवतियों की सर्विस

स्पा सेंटर में चल रहा था Sex Racket, 200 रूपए में मिलती थी युवतियों की सर्विस

स्पा सेंटर में चल रहा था Sex Racket, 200 रूपए में मिलती थी युवतियों की सर्विस
Modified Date: November 29, 2022 / 08:08 pm IST
Published Date: April 2, 2019 4:32 pm IST

इंदौर: लसूडिया थाना क्षेत्र पुलिस ने होटल टेन इलेवन के अंदर स्थित ब्लू ओसेन स्पा पर छापामार कार्रवाई करते हुए सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। 5 लड़कियां और 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से कुछ लड़के-लड़कियां संदिग्ध अवस्था में भी पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि यहां 200 रूपए में युवतियों की सर्विस मिलती थी। फिलहाल पुलिस सभी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Read More: सुप्रीम कोर्ट ने RBI के खिलाफ लगी इस याचिका पर की सुनवाई, RTI के तहत जानकारी देने से किया था मना

जानकारी के अनुसार यहां लंबे समय से देह व्यापार का कारोबार संचालित किया जा रहा था। मामले को लेकर इलाके के लोगों ने कई बार पुलिस को शिकायत की थी, लेकिन छापामार कार्रवाई से पहले ही स्पा सेंटर संचालक सतर्क हो जाते थे। बताया जा रहा कि यहां इंदौर ही नहीं बल्कि प्रदेश के कई शहरों से यहां ग्राहक आते हैं। स्पा के मालिक भी एक महिला है जो कि पिछले कई महीनों से अनैतिक गतिविधियां संचालित करवा रही थी।

गौरतलब है कि पुलिस ने दो दिन पहले ही इंदौर के एक स्पा सेंटर में देह व्यापार के कारोबार का खुलासा किया था, जहां से पुलिस ने 5 युवतियों और 5 पुरषों को रंगे हाथो गिरफ्तार किया था।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"