किराए के मकान में चल रहा था देह व्यापार का घिनौना कारोबार, 4 महिला ​सहित 11 लोग संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार

किराए के मकान में चल रहा था देह व्यापार का घिनौना कारोबार, 4 महिला ​सहित 11 लोग संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार

किराए के मकान में चल रहा था देह व्यापार का घिनौना कारोबार, 4 महिला ​सहित 11 लोग संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: November 22, 2020 4:31 pm IST

उज्जैन: नानाखेड़ा थाना पुलिस और साइबर सेल की टीम ने अलखनंदा कॉलोनी में एक मकान पर दबिश देकर देह व्यापार का खुलासा किया है। इस दौरान पुलिस की टीम ने 4 महिला और 7 पुरुषों को संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी किराए के मकान में देह व्यापार का घिनौना कारोबार कर रहा था। फिलहाल मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है। बता दें कि पहले भी इलाके में कई बार देह व्यापार का खुलासा हो चुका है।

Read More: सारी शफक समेट के सूरज चला गया.. सीएम बघेल ने सनसेट प्वॉइंट पर क्लिक की गई फोटो किया शेयर

उज्जैन में बीते कुछ दिनों से जिस्मफरोशी करने वाली महिलाएं और लड़कियां पूरे शहर में फैल गई हैं। शहर की तमाम पॉश कालोनियों और पिछड़ी बस्तियों में किराए के मकानों में जिस्मफरोशी का धंधा करवा रही है। आज भी एक ऐसे ही मामले का खुलासा हुआ है। दरअसल नानाखेड़ा पुलिस ने अलकनंदा नगर में सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने यहां से 4 लड़कियों और 7 लड़कों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है।

Read More: कुशासन और गलत नीतियों से परेशान हो चुकी है पश्चिम बंगाल की जनता, भाजपा की सरकार बनना तय: संजय जायसवाल

दरअसल नानखेड़ा पुलिस को सूचना मिली थी कि कॉसमॉस मॉल के पीछे अलकनंदा नगर में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। इस पर नानाखेड़ा पुलिस ने सायबर सेल की टीम के साथ मौके पर दबिश दी और देह व्यापार करते 11 लड़के लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल पुलिस ने एक सदस्य को ग्राहक बनाकर भेजा गया और इस सैक्स रैकेट का पर्दाफाश किया।

Read More: राम विचार नेताम ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को लिखा पत्र, कहा- खराब नेटवर्क के चलते ऑनलाइन पढ़ने वाले छात्रों को हो रही परेशानी


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"