उपचुनाव की अग्निपरीक्षा, ग्वालियर चंबल अंचल में 8 मंत्रियों की प्रतिष्ठा पर लगी दांव, रोचक होगा मुकाबला
उपचुनाव की अग्निपरीक्षा, ग्वालियर चंबल अंचल में 8 मंत्रियों की प्रतिष्ठा पर लगी दांव, रोचक होगा मुकाबला
भोपाल। मध्यप्रदेश में होने जा रहे उपचुनाव में कई नेताओं की साख दांव पर लगी है। खासकर ग्वालियर-चंबल अंचल में ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके समर्थक 8 मंत्रियों की प्रतिष्ठा इस चुनाव से जुड़ी हुई है। हालांकि बीजेपी उपचुनाव में सभी सीटें जीतने का दावा किया है। जबकि कांग्रेस का कहना है कि जनमत बेचने वालों को जनता सबक सिखाएगी।
Read More News: मध्यप्रदेश में एक और लड़की से गैंगरेप, दरिंदों ने बनाया वीडियो, दो में से एक आरोपी नाबालिग
ग्वालियर चंबल अंचल की 16 सीटों में से 8 सीटों पर मंत्रियों की साख दांव पर लगी है। इनमें मंत्री इमरती देवी, प्रद्युम्न सिंह, महेंद्र सिसोदिया, एदल सिंह कंसाना, सुरेश राठखेड़ा, ओपीएस भदौरिया, गिर्राज दंडौतिया और बृजेंद्र सिंह यादव जैसे नाम है। उपचुनाव में जीते तो इनकी राजनीति चलती रहेगी। लेकिन हार गए। तो ना सिर्फ इनका राजनीतिक भविष्य संकट में आएगा। बल्कि ज्योतिदित्य सिंधिया के रूतबे को भी झटका लगेगा। हालांकि बीजेपी का दावा है कि सभी 8 मंत्री बड़े अंतर से जीतेंगे।
Read More News: पीएम मोदी ने देश को दी ‘अटल टनल’ की सौगात, सामरिक दृष्टि से बेहद अहम है ये सुरंग.. जानिए इसकी खासियत
सिंधिया समर्थक सभी मंत्री 2018 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते है और इन्हें बंपर वोट भी मिले थे। लेकिन बदले हालात में ये अब बीजेपी के टिकट पर चुनावी मैदान में है ऐसे में कांग्रेस का कहना है। ये वोट उन्हें कांग्रेस में रहते मिला थे, लेकिन इन्होंने जनमत बेच दिया। लिहाजा इस बार जनता इन्हें सबक सिखाएगी।
Read More News: रैगिंग से परेशान जबलपुर मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर ने लगाई फांसी, मिला सुसाइड नोट
ग्वालियर चंबल अंचल की 16 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में 8 मंत्रियों में से कौन उपचुनाव की अग्निपरीक्षा में पास होगा। ये तो 10 नंबवर को ही साफ होगा। लेकिन ये तय है। कि उपचुनाव के नतीजे इनकी और इनके नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया का सियासी कद जरूर तय करेंगे।
Read More News:अमेरिका से आया पीएम मोदी का विशेष विमान, मिसाइलों का भी नहीं होगा असर, एयरफोर्स-1 की कई शक्तियों से है लैस

Facebook


