कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह बोले- मोहम्मद गजनवी ने देश को लूटने में थोड़ी कसर छोड़ दी थी, लेकिन भाजपाई उनके ग्रेंड फादर निकले

कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह बोले- मोहम्मद गजनवी ने देश को लूटने में थोड़ी कसर छोड़ दी थी, लेकिन भाजपाई उनके ग्रेंड फादर निकले

कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह बोले- मोहम्मद गजनवी ने देश को लूटने में थोड़ी कसर छोड़ दी थी, लेकिन भाजपाई उनके ग्रेंड फादर निकले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: June 25, 2019 3:33 pm IST

ग्वालियर: मध्यप्रदेश में सहकारी बैकों की हालत को लेकर कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह ने भाजपा का करारा प्रहार किया है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा है कि बीजेपी प्रदेश में सहकारिता का बंदरबांट कर दिया है। मोहम्मद गजनवी ने तो देश को लूटने में थोड़ी कसर छोड़ दी थी, लेकिन भाजपा के लोग तो को गजनवी के ग्रेंड फादर निकले। ग्वालियर के सहकारी बैंक से 125 करोड़ रूपए कहां गए पता नहीं है।

Read More: 26 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की तैयारी कर रहे जूनियर डॉक्टर्स, मरीजों को हो सकती है परेशानी

उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश की 11 बैंकों की हालत खराब थी। 4 बैंकों में ताले डालने के लिए रिजर्व बैंक ने आदेश जारी कर दिया था, लेकिन हम डेढ़ साल में इन बैंकों की स्थिति अच्छी कर लेगें।

Read More: Watch Video: युवती का दावा- सात महीने पहले नाग देवता से हो चुकी है शादी, 

आगामी दिनों में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर गोविंद सिंह ने कहा कि पंचायतों का परिसिमन जल्द ही होगा। गांव के लोगों को ही गांव की सत्ता सौपी जाएगी। विकास के छोटे से लेकर बड़े काम गांव के लोग संभालेंगे। गांव के लोग ही विकास का विजन तय करेगें।

Read More: बेपटरी हुई हावड़ा-जगदलपुर समलेश्वरी एक्सप्रेस की तीन बोगी, इंजन में लगी आग

दूसरी ओर कैबिनेट मंत्री अरीफ अकील ने नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कहा कि चुनाव तय समय सीमा में ही कराया जाएगा। फरवरी तक चुनाव टलने की खबरें महज अफवाह है। बीजेपी के लोग फरवरी में चुनाव होने की अफवाह उड़ा रहे हैं। अफवाह उड़ाने,झूठ बोलने में बीजेपी के लोग एक्सपर्ट हैं।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"