Collector Transfer List 2026: आख़िरकार बदले गए जिलों के कलेक्टर.. प्रदेश में एक साथ इतने IAS का ट्रांसफर और पोस्टिंग.. ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल, देखें लिस्ट
मध्य प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए आठ आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव में कई जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं।
Madhya Pradesh Collector Transfer List 2026 || Image- IBC24 News Archive
- आठ आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई पोस्टिंग हुई।
- कई जिलों के कलेक्टर बदलकर नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
- सामान्य प्रशासन विभाग सहित कई विभागों में बड़ा फेरबदल हुआ।
भोपाल: मध्य प्रदेश की सरकार ने प्रशासनिक कसावट और विभागों में अनुशासन कायम करने के मकसद से कई जिलों के कलेक्टरों का फेरबदल किया है। (Madhya Pradesh Collector Transfer List 2026) प्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग ने करीब 8 भारतीय प्रशासनिक सेवा अफसरों का तबादला और नई पोस्टिंग का लिस्ट जारी किया है। आदेश के मुताबिक बालाघाट कलेक्टर मृणाल मीणा को छतरपुर कलेक्टर बनाया गया है। उनकी जगह पर कुमार सत्यम को बालाघाट का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
MP IAS Transfer List 2026 : शहडोल कलेक्टर आदेश में संशोधन
इसी तरह मंदसौर कलेक्टर अदिति गर्ग का भी तबादला कर दिया गया है। अदिति गर्ग को परियोजना संचालक स्किल डेवलपमेंट की कमान सौंपी गई है। जीएडी ने शहडोल कलेक्टर बनाई गई मिशा सिंह के तबादले में संशोधन करते हुए छतरपुर कलेक्टर पार्थ जायसवाल को शहडोल कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
New Collector Posting in Madhya Pradesh: अंकित अस्थाना को सामान्य प्रशासन विभाग का उप सचिव
शासन के निर्देश पर सीनियर आईएएस अंकित अस्थाना को सामान्य प्रशासन विभाग का उप सचिव नियुक्त किया गया है। (Madhya Pradesh Collector Transfer List 2026) गिरीश शर्मा को तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास का अपर सचिव बनाया गया है जबकि दिनेश जैन को अपर सचिव के तौर पर खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण की कमान सौंपी गई है।


Facebook


