कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन: दूल्हा समेत 50 से ज्यादा बारातियों पर केस दर्ज, इधर मंत्री प्रद्युम्न ने डॉक्टरों को लगाई फटकार

कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन: दूल्हा समेत 50 से ज्यादा बारातियों पर केस दर्ज, इधर मंत्री प्रद्युम्न ने डॉक्टरों को लगाई फटकार

कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन: दूल्हा समेत 50 से ज्यादा बारातियों पर केस दर्ज, इधर मंत्री प्रद्युम्न ने डॉक्टरों को लगाई फटकार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: May 8, 2021 1:49 am IST

ग्वालियर, मध्यप्रदेश। कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बाद भी लोग नहीं सुधर रहे हैं। खुलेआम लापरवाही बरत रहे हैं। इसी क्रम में अब जिला प्रशासन ने शादी में नियमों का उल्लंघन करने पर केस दर्ज किया है। दूसरी ओर कोविड वार्ड में अव्यवस्थाओं पर मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने डॉक्टरों को जमकर फटकार लगाई है।

Read More News: कोरोना मरीजों के लिए सांसें लेकर भारत के लिए रवाना हुआ दुनिया का सबसे बड़ा मालवाहक विमान 

कोरोना गाइडलाइन के उल्लंघन का मामला इंदरगंज थाना इलाके का है। बताया जा रहा है ​कि यहां एक एक परिवार में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। परिवार वालों ने इसकी परमिशन भी ली थी। लेकिन दूल्हा पक्ष वालों ने कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए शादी की रस्म पूरी की। जानकारी मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। वहीं लापरवाही पर केस दर्ज किया।

Read More News: सलमान खान ने फिर दिखाई दरियादिली, फिल्म उद्योग के 25,000 दैनिक वेतन भोगी कर्मियों को देंगे आर्थिक मदद

बताया जा रहा है कि बारात में 50 से ज्यादा लोग शामिल हुए थे। कोरोना के नियमों को भूल लोग धूमधाम से बारात निकालकर शादी की रस्म पूरी कर रहे थे। फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर अब कार्रवाई कर रही है।

Read More News: मनमर्जी के अस्पताल…वसूली का खेल! लोगों को कब मिलेगी राहत?

मंत्री तोमर ने लगाई फटकार
मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर लगातार कोरोना मरीजों के उपचार की जानकारी ले रहे हैं। इसी क्रम में अब मंत्री कोविड वार्ड पहुंचकर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। PPE किट पहनकर कोविड वार्ड पहुंचे मंत्री उस वक्त गुस्से में आ गए जब सेंटर में अव्यवस्थाओं की जाानकारी हुई। मंत्री ने मौके पर ही डॉक्टरों को अव्यवस्थाओं पर फटकार लगाई। वहीं जल्द ही सुधारने के निर्देश दिए। मंत्री ने टीवी वार्ड, न्यूरोलॉजी वार्ड, ENT में भर्ती मरीजों से बात की।

Read More News: 25 रुपए से अधिक दाम पर बेची आलू-प्याज तो दुकान होगी सील, गूड़ाखू-पान मसाला सहित इन सामानों की कीमत तय


लेखक के बारे में