भोपाल में विदेश यात्रा छिपाने पर प्रकरण दर्ज, छत्तीसगढ़ के पेंड्रा में होम आइसोलेशन का उल्लंघन करने पर FIR

भोपाल में विदेश यात्रा छिपाने पर प्रकरण दर्ज, छत्तीसगढ़ के पेंड्रा में होम आइसोलेशन का उल्लंघन करने पर FIR

भोपाल में विदेश यात्रा छिपाने पर प्रकरण दर्ज, छत्तीसगढ़ के पेंड्रा में होम आइसोलेशन का उल्लंघन करने पर FIR
Modified Date: November 29, 2022 / 08:08 pm IST
Published Date: March 28, 2020 3:42 am IST

भोपाल। कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिये 21 दिनों के लॉकडाउन का पालन करवाने के लिये पुलिस मुस्तैद है। आम लोगों को सोशल डिस्टेंस और लॉक डाउन की जानकारी दी जा रही है। वहीं विदेश यात्रा से लौटे लोगों से खुद अपनी जानकारी पुलिस को मुहैया कराने के लिए कहा जा रहा है। इस संबंध में कार्रवाई भी की जा रही है।

ये भी पढ़ें- UK के प्रधानमंत्री कोरोना पॉजिटिव, पीएम मोदी ने ट्वीट कर की जल्द स्…

राजधानी भोपाल में शासकीय आदेशों का उल्लंघन करने पर कोरोना पॉजीटिव पर मामला दर्ज किया गया है। विदेश से वापस आने के बाद भी सरकारी आदेशों का पालन नहीं किए जाने पर एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। राजधानी के श्यामला हिल्स थाने में ये प्रकरण दर्ज किया गया है। जिस शख्स पर मामला दर्ज किया गया है, उसकी बेटी हाल ही में विदेश यात्रा से लौटी थी, ये युवती कोरोना पॉजीटिव पाई गई है।

ये भी पढ़ें- 14 अप्रैल तक सभी घरेलु उड़न रद्द, कोविड 19 के बढ़ते प्रकोप को लेकर …

वहीं छत्तीसगढ़ के पेंड्रा में मुंबई से आये युवक पर FIR दर्ज की गई है। होम आइसोलेशन का उल्लंघन करने पर FIR दर्ज की गई है। कलेक्टर ने दर्ज करवाया है प्रकरण। कपड़ा दुकान खोलने पर संचालक पर भी FIR की गई है। आरोपी ने लॉकडाउन के दौरान कपड़ा दुकानखोली थी। पेंड्रा थाने में ये FIR दर्ज की गईं हैं।

ये भी पढ़ें- कोरोना वायरस पर अधूरे ज्ञान की वजह से स्टोर की गई ये दवा, केंद्र-रा…

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही कलेक्टर शिखा राजपूत तिवारी के दिशानिर्देश पर होम आइसोलेशन के निर्देश को नहीं मानने पर 2 लोगों के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज कराया गया है। होम आइसोलेशन में असहयोग करने पर मरवाही थानाक्षेत्र के ग्राम तेंदूमूड़ा निवासी सुशील कुमार सोनवानी जो कुछ दिन पूर्व 17 मार्च को हैदराबाद से यात्रा कर ग्राम तेन्दूमूड़ा वापस आया है, आजाद चैक पेंड्रा निवासी सचिन केशरवानी जो दिल्ली में किसी निजी कंपनी में कार्य कर रहा था।

18 मार्च को आजाद चौक पेंड्रा स्थित अपने निवास स्थान आया, और दिवेष मित्तल जो कि मुंबई से वापस आया था जिसकी सूचना चिकित्सा दल पेंड्रा को प्राप्त होने पर होम आइसलेशन में रखा गया। होम आइसोलेशन विशेष निगरानी की सूचना उसके घर के मुख्य द्वार पर उसकी सहमति से लगाया गया, जिसके बाद भी इन लोगों के द्वारा चिकित्सकीय दल की हिदायत को न मानते हुए अपने घर के बाहर मोहल्ले में घूमते हुए पाए जाने पर इंडियन पेनल कोड सेक्शन 188 के तहत एफ आई आर दर्ज की गई है।

वहीं प्रतिबंध के बावजूद जैन मोहल्ला पेंड्रा में पूनम ड्रेसेस के संचालक दुकान खोले हुये थे । इनके खिलाफ भी पेंड्रा थाने में एफआईआर दर्ज की गयी है। वहीं कलेक्टर शिखा राजपूत तिवारी ने अब कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्यवाही करने की चेतावनी दी है।


लेखक के बारे में