शीतकालीन सत्र का आज पांचवा दिन, कई पत्रों को सदन के पटल पर रखेंगे सीएम भूपेश बघेल और मंत्री डहरिया

शीतकालीन सत्र का आज पांचवा दिन, कई पत्रों को सदन के पटल पर रखेंगे सीएम भूपेश बघेल और मंत्री डहरिया

शीतकालीन सत्र का आज पांचवा दिन, कई पत्रों को सदन के पटल पर रखेंगे सीएम भूपेश बघेल और मंत्री डहरिया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:43 pm IST
Published Date: November 29, 2019 12:44 am IST

रायपुर: छ्त्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज पांचवा दिन है। पांचवें दिन भी सदन में कई अहम मुद्दों पर हंगामे के आसार हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और नगरीय विकास मंत्री शिवकुमार डहरिया कई पत्रों को सदन के पटल पर रखेंगे। स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम और राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के विभागों के सं​बंधित ज्यादातर सवाल लगाए गए हैं।

Read More: नगरीय निकाय चुनाव के लिए समिति घोषित, 14 पदाधिकारियों के नाम शामिल

प्रश्नकाल में स्कॉलरशिप के भुगतान, मिड-डे मील, रायपुर-दुर्ग संभाग में लेक्चरर और प्रिंसिपल के खाली पदों और आरटीआई के तहत स्कूलों में बच्चों के एडमिशन के मामलों की गूंज होगी। वहीं, आज सदन में 24 ध्यानाकर्षण लगाए गए हैं। जेसीसीजे के धर्मजीत सिंह अवैध रेत उत्खनन, नशीली दवाओं की बिक्री, सीता नदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में वनों की अवैध कटाई के मामले उठाकर सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगे।

Read More: सीएम ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने पर उद्धव ठाकरे को दी बधाई, मंत्रियों को भी दी शुभकामनाएं

कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य धनेंद्र साहू प्रदेश में कैंसर के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी को लेकर स्वास्थ्य मंत्री और हाथियों की वजह से हो रही जन और धन हानि का मामला उठाकर वन मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे। वहीं, भाजपा के वरिष्ठ सदस्य धान खरीदी में देरी का मामला उठाएंगे।

Read More: ग्राम पंचायतों के परिसीमन को चुनौती, राज्य सरकार का नोटिफिकेशन रद्द


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"