मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1500 के पार, आज फिर 16 की मौत, 2376 नए मरीजों की पुष्टि
मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1500 के पार, आज फिर 16 की मौत, 2376 नए मरीजों की पुष्टि
रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज कुल 2376 नए मामले सामने आए हैं और 2439 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं आज 16 और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।
आज मिले कोरोना मरीजों में से जांजगीर 200, रायपुर 196, बिलासपुर 195, दुर्ग 191, रायगढ़ 172, कोरबा 108, बलौदाबाजार 104, बस्तर 94, सूरजपुर 89, धमतरी 86, बालोद 86, कांकेर 84, दंतेवाड़ा 83, राजनांदगांव 81, कोरिया 70, महामसुंद 67, मुंगेली 66, बीजापुर 57, जशपुर 55, कोंडागांव 49, बलरामपुर 46, सरगुजा 42, सुकमा 42, बेमेतरा 36, कवर्धा 34, गरियाबंद 18, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही 12, नारायणपुर 8 और अन्य राज्य 5 शामिल हैं।
बता दें कि प्रदेश अब तक सामने आए कुल 1 लाख 62 हजार 772 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 1 लाख 35 हजार 259 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और 1534 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 25 हजार 979 मरीजों का उपचार जारी है।
Read More: राजस्थान रॉयल की गेंदबाजों ने चेन्नई को 125 रन पर रोका, धोनी भी नहीं कर पाए कुछ खास
कुल 2,376 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई व 2,439 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत आज डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO pic.twitter.com/kzjlBbgdyc
— Health Department CG (@HealthCgGov) October 19, 2020

Facebook


