मेडिकल बुलेटिन: 1800 के पार पहुंचा छत्तीसगढ़ में कोरोना से मौत का आंकड़ा, आज फिर 25 की मौत

मेडिकल बुलेटिन: 1800 के पार पहुंचा छत्तीसगढ़ में कोरोना से मौत का आंकड़ा, आज फिर 25 की मौत

मेडिकल बुलेटिन: 1800 के पार पहुंचा छत्तीसगढ़ में कोरोना से मौत का आंकड़ा, आज फिर 25 की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: October 25, 2020 5:50 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज कुल 1368 नए मामले सामने आए हैं और 1365 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं प्रदेश में पिछले 24 घंटे के भीतर 25 और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।

Read More: मेडिकल बुलेटिन: प्रदेश में आज 951 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 10 संक्रमितों की मौत

आज मिले कोरोना मरीजों में से रायपुर- 144, बिलासपुर- 143, कोरबा- 124, जांजगीर-चांपा- 99, दुर्ग- 89, रायगढ़- 87, धमतरी- 78, बस्तर- 66, दंतेवाड़ा- 64, राजनांदगांव- 57, कांकेर- 47, सरगुजा- 45, सुकमा- 41, बालोद- 38, सूरजपुर- 37, महासमुंद- 25, नारायणपुर- 23, कवर्धा- 21, बलौदाबाजार- 21, कोंडागांव- 20, गरियाबंद- 18, बीजापुर- 17, मुंगेली- 16, कोरिया- 9, बलरामपुर- 9, जशपुर- 6, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही- 3 और अन्य- 4 मरीज शामिल हैं।

Read More: #IBC24AgainstDrugs: कहीं रसूखदारों के प्रभाव में तो नहीं आ गई पुलिस? अब तक नहीं हो पाई क्वींस क्लब के संचालक की गिरफ्तारी

बता दें कि प्रदेश अब तक कुल 1 लाख 75 हजार 959 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 1 लाख 50 हजार 398 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और 1818 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 23 हजार 743 मरीजों का उपचार जारी है।

Read More: कोरोना संक्रमण को रोकने स्पेन का बड़ा फैसला, सरकार ने जारी किया राष्ट्रव्यापी कर्फ्यू का आदेश


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"