मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में आज 63 कोरोना मरीजों की मौत, 1964 नए संक्रमितों की पुष्टि

Ads

मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में आज 63 कोरोना मरीजों की मौत, 1964 नए संक्रमितों की पुष्टि

  •  
  • Publish Date - October 31, 2020 / 05:50 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:07 PM IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज 1964 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 1749 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 63 मरीज उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 2101 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है।

Read More: मां ने रखा ऐसा Whatsapp स्‍टेट्स कि बेटा पहुंच गया सलाखों के पीछे, 15 महीने पहले किया था ये कांड

छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। आज 1964 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 लाख 87 हजार 270 हो गई है। वहीं ​अब तक 1 लाख 63 हजार 79 स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 22 हजार 90 हो गई है।

Read More: प्रदेश में आज 10 कोरोना मरीजों की मौत, 669 नए संक्रमितों की पुष्टि, 1024 मरीज हुए ​डिस्चार्ज

जिलेवार मरीजों की संख्या
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कोरबा 238, जांजगीर 225, रायगढ़ 193, रायपुर 138, रानजांदगांव 138, बिलासपुर 98, बालोद 88, कवर्धा 88, कोंडागांव 70, बलौदाबाजार 64, धमतरी 62, दुर्ग 60, गरियाबंद 59, कोरिया 57, कांकेर 52, सरगुजा 42, मुंगेली 48, बस्तर 37, महामसुंद 36, बेमेतरा 31, सूरजपुर 26, दंतेवाड़ा 26, सुकमा 26, जशपुर 25, बीजापुर 25, बलरामपुर 17, गौरेला-पेंड्रा-15, नारायणपुर 03 और अन्य राज्यों से 02 मरीज शामिल हैं।

Read More: केंद्रीय मंत्री बोले- 10वीं फेल तेजस्वी यादव ‘कैबिनेट’ भी सही नहीं लिख सकते, आलोचना कर रहे हैं इंजीनियरिंग पास नीतीश की