स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ में 68 नए मरीज, 7 डिस्चार्ज, जानिए कहां कितने मरीज मिले
स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ में 68 नए मरीज, 7 डिस्चार्ज, जानिए कहां कितने मरीज मिले
रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, यहां रोजाना दर्जनों कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हो रही है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। जारी बुलेटिन के अनुसार आज छत्तीसगढ़ में 68 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। जबकि आज 7 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।
Read More: छत्तीसगढ़ में आज फिर मिले 18 नए कोरोना पॉजिटिव केस, एक्टिव मरीजों की संख्या पहुंची 281
मिली जानकारी के अनुसार आज मुंगेली- 27, राजनांदगांव- 12, बेमेतरा- 13, बिलासपुर- 2, रायगढ- 1, बालोद- 6, कांकेर- 4, जशपुर- 2, बलरामपुर- 1 और सूरजपुर में 1 मरीज की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 360 हो गई है। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या 281 हो गई है।
गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक कोरोना के 57479 संभावित मरीजों की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 55539 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रदेश में अब तक 360 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। शेष 1580 सैंपलों की जांच जारी है। जबकि अब तक 79 मरीजों को रिकवर कर घर भेज दिया गया है और 281 मरीजों का उपचार जारी है।
आज कुल 68 नए कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की पहचान की गई। कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या 281 हैं। @TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/iuY1EFpLk3
— Health Department CG (@HealthCgGov) May 26, 2020

Facebook


