मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में कोरोना से एक और मौत, पिछले 24 घंटे में मिले 255 नए मरीज, 147 डिस्चार्ज

मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में कोरोना से एक और मौत, पिछले 24 घंटे में मिले 255 नए मरीज, 147 डिस्चार्ज

मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में कोरोना से एक और मौत, पिछले 24 घंटे में मिले 255 नए मरीज, 147 डिस्चार्ज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: July 23, 2020 2:43 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। इसी बीच खबर है कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 255 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं, आज 147 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। वहीं, आज प्रदेश में एक और कोरोना मरीज की मौत हो गई है।

Read More: गौठान के लिए नहीं तोड़ा जाएगा जवान का मकान, MLA विनय जायसवाल ने कहा- बिना किसी तोड़फोड़ के होगा निर्माण

मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में आज रायपुर से 114, कवर्धा से 34, कांकेर से 20, राजनांदगांव से 17, मुंगेली से 16, जांजगीर से 12, बस्तर से 10, बिलासपुर से 6, दुर्ग से 5, नारायणपुर से 4, गरियाबंद से 4, कोरिया से 3, जशपुर से 2, बालोद से 1, धमतरी से 1, बलौदाबाजार से 1, महासमुंद से 1, सरगुजा से 1, कोण्डागांव से 1, दंतेवाड़ा से 1 और बीजापुर से 1 नए कोरोना मरीज की पुष्टि हुई है।

Read More: उपचुनावों को रद्द किए जाने की खबरों को निर्वाचन आयो​ग ने किया खारिज, कही ये बड़ी बात…

बता दें कि प्रदेश अब तक सामने आए कुल 6254 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 4377 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और 30 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 1847 मरीजों का उपचार जारी है।

Read More: लॉकडाउन के दौरान फल-सब्जी और किराना की दुकानें ही नहीं, मोटर-गाड़ियों पर भी प्रतिबंध, आदेश जारी

Image

Image


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"