मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में आज 298 नए मरीजों की पुष्टि, 7 की मौत, पिछले 4 दिन में 22 मरीजों की मौत

मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में आज 298 नए मरीजों की पुष्टि, 7 की मौत, पिछले 4 दिन में 22 मरीजों की मौत

मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में आज 298 नए मरीजों की पुष्टि, 7 की मौत, पिछले 4 दिन में 22 मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: August 7, 2020 3:58 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग -अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज कुल 298 नए मामले सामने आए हैं और 221 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं आज सर्वाधिक 7 और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।

Read More: लैंडिंग के दौरान रनवे से फ‍िसला एयर इंडिया का विमान, 191 लोग हैं सवार, मचा हड़कंप

मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में आज रायपुर- 118, दुर्ग- 30, बिलासपुर- 28, कांकेर- 26, रायगढ़- 17, राजनांदगांव- 16, बलौदाबाजार- 9, नारायणपुर- 9, महासमुंद- 6, सूरजपुर- 5, जशपुर- 5, सुकमा- 5, जांजगीर- 4, बस्तर- 4, कोरिया- 3, गरियाबंद- 3, बालोद- 2, बेमेतरा- 2, दंतेवाड़ा- 2, कोरबा- 1, मुंगेली- 1, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही- 1 और सरगुजा- 1 मरीज की पुष्टि हुई है।

Read More: गणेश उत्सव, जन्माष्टमी सहित अन्य त्योहारों के लिए गाइडलाइन जारी, सार्वजनिक रूप से मनाने की नहीं होगी अनुमति

बता दें कि प्रदेश अब तक सामने आए कुल 11328 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 8309 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और 84 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 2935 मरीजों का उपचार जारी है।

Read More: मेडिकल बुलेटिन: प्रदेश में आज 734 नए मरीजों की पुष्टि, 16 संक्रमितों की मौत, 719 हुए स्वस्थ

Image

Image


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"