मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में आज 304 नए मरीजों की पुष्टि, 3 की मौत, 208 डिस्चार्ज

मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में आज 304 नए मरीजों की पुष्टि, 3 की मौत, 208 डिस्चार्ज

मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में आज 304 नए मरीजों की पुष्टि, 3 की मौत, 208 डिस्चार्ज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: August 10, 2020 3:25 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज कुल 304 नए मामले सामने आए हैं और 208 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं आज 3 और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।

Read More: प्रियंका-राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान सचिन पायलट बोले- अशोक गहलोत के खिलाफ हूं, कांग्रेस के नहीं: सूत्र

मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में आज रायपुर से 148, दुर्ग से 40, महासमुंद से 20, राजनांदगांव से 15, जांजगीर से 12, नारायणपुर से 11, जशपुर से 9, बेमेतरा से 7, सरगुजा से 7, बिलासपुर से 6, कोण्डागांव से 4, सुकमा से 4, बीजापुर से 4, गरियाबंद से 3, बलौदाबाजार से 3, रायगढ़ से 3, बालोद से 2, कांकेर से 2, धमतरी से 1, बलरामपुर से 1, दंतेवाड़ा से 1 और अन्य राज्य से 1 नए मरीज की पुष्टि हुई है।

Read More: बीजेपी नेता की इलाज के दौरान हुई मौत, कल हमले में हुए थे घायल, 8 नेताओं ने दिए इस्तीफे

बता दें कि प्रदेश अब तक सामने आए कुल 12502 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 9017 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और 99 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 3386 मरीजों का उपचार जारी है।

Read More: कॉलेज की परीक्षाओं को लेकर विश्वविद्यालय ने तैयार किया प्रस्ताव, उच्च शिक्षा विभाग लेगा अंतिम निर्णय

Image

Image


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com