मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 5 हजार के पार, आज 426 नए मरीजों की पुष्टि, 7 की मौत

मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 5 हजार के पार, आज 426 नए मरीजों की पुष्टि, 7 की मौत

मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 5 हजार के पार, आज 426 नए मरीजों की पुष्टि, 7 की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: August 16, 2020 3:16 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग -अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज कुल 426 नए मामले सामने आए हैं और 189 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं आज 7 और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।

Read More: थाने में शिकायत दर्ज कराने आई महिला से प्रधान आरक्षक ने की बदसलूकी, हुआ निलंबित

मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में आज रायपुर से 230, दुर्ग से 57, बिलासपुर से 42, रायगढ़ से 34, सरगुजा से 16, जशपुर से 11, राजनांदगांव से 9, दंतेवाड़ा से 5, बालोद से 3, बलौदाबाजार से 3, महासमुंद से 3, कोरिया से 2, नारायणपुर से 2, बीजापुर से 2, बेमेतरा से 1, कवर्धा से 1, गरियाबंद से 1, कोरबा से 1, सूरजपुर से 1, कांकेर से 1 और अन्य राज्य से 1 नए मरीज की पुष्टि हुई है।

Read More: कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी RSS चीफ मोहन भागवत से पूछा से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ‘गोधन न्याय योजना’ पर क्या कहेंगें?

बता दें कि प्रदेश अब तक सामने आए कुल 15471 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 10235 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और 141 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 5095 मरीजों का उपचार जारी है।

Read More: मरीन ड्राइव स्थित चिकन एवं मटन मार्केट में किया गया कोरोना जांच, तीन दुकानदार मिले पॉजिटिव

Image

Image

Image


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"