E20 Petrol Engine Damage Reality Myth : E20 पेट्रोल को लेकर सरकार ने तोड़ी चुप्पी! नितिन गडकरी ने बता दिया गाड़ियां खराब होने के दावों का पूरा सच
E20 पेट्रोल को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों के बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि गाड़ियों के खराब होने के दावों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इंजन खराब होने के मामलों में मिलावटी ईंधन जिम्मेदार पाया गया है, न कि E20 पेट्रोल।
E20 Petrol Engine Damage Reality MythE20 Petrol Engine Damage Reality Myth / Image Source :X
- E20 पेट्रोल पर सरकार की बड़ी सफाई।
- माइलेज में मामूली अंतर की बात स्वीकार की।
- फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों की तैयारी में कई बड़ी ऑटो कंपनियां।
नई दिल्ली : E20 Petrol Engine Damage Reality Myth : वाहनों में पेट्रोल के साथ इथेनॉल मिलाने (E20 पेट्रोल) को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही बहस के बीच केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का बड़ा बयान सामने आया है। ‘इंडियन एक्सप्रेस’ से बातचीत में उन्होंने साफ किया कि सोशल मीडिया पर E20 पेट्रोल से गाड़ियां खराब होने के दावों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है और यह एक सुनियोजित दुष्प्रचार है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि देश में इसे सभी जरूरी वैज्ञानिक परीक्षणों और वाहन कंपनियों की मंजूरी के बाद ही लागू किया गया है।
माइलेज में बेहद मामूली फर्क आ सकता है
माइलेज और इंजन की खराबी के दावों पर बात करते हुए नितिन गडकरी ने माना कि इथेनॉल और पेट्रोल की ऊर्जा क्षमता में अंतर होने से माइलेज में बेहद मामूली फर्क आ सकता है, लेकिन यह ज्यादातर ड्राइविंग परिस्थितियों पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि इंजन खराब होने की जांच में ई20 पेट्रोल नहीं बल्कि मिलावटी ईंधन जिम्मेदार पाया गया है।
कंपनियों को निर्देश-बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के बदल दें पुर्जे
पुराने वाहनों की सुरक्षा के लिए कंपनियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सर्विस के दौरान कुछ पुर्जे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के बदल दें। Flex Fuel Vehicles India Mileage Drop उन्होंने ब्राजील का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां सालों से 27 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण वाली गाड़ियां बिना किसी परेशानी के चल रही हैं और अब भारत में भी टाटा, मारुति, महिंद्रा जैसी एक दर्जन कंपनियां अपने नए फ्लेक्स-फ्यूल मॉडल लाने की तैयारी में हैं।
इन्हें भी पढ़ेंः-
- Jitu Patwari Brother Arrested : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के भाई पर पुलिस का बड़ा एक्शन! अचानक हिरासत में लेने से मचा सियासी हड़कंप, आखिर क्या है वजह?
- IAS and IPS Transfer List Today: आ गई IPS अफसरों के तबादले की भी लिस्ट.. बदले गए कई जिलों के SSP और SP.. 21 IAS का भी ट्रांसफर, देखें लिस्ट..
- Moto G77 Power Launched: 7000mAh की बड़ी बैटरी, 50MP Sony कैमरा… लॉन्च होते ही मचा दिया तहलका, जानिए कौन-सा है ये फोन!

Facebook


