मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों की मौत का आंकड़ा 500 पार, आज 25 मौत, 2438 नए संक्रमितों की पुष्टि

मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों की मौत का आंकड़ा 500 पार, आज 25 मौत, 2438 नए संक्रमितों की पुष्टि

मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों की मौत का आंकड़ा 500 पार, आज 25 मौत, 2438 नए संक्रमितों की पुष्टि
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: September 11, 2020 6:02 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज कुल 2438 नए मामले सामने आए हैं और 1138 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं आज 25 और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।

Read More: कोरोना संक्रमण को लेकर मंत्रियों और अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक, सीएम बघेल ने दिया ये निर्देश

मिली जानकारी के अनुसार आज मिले नए मरीजों में रायपुर से 715, राजनांदगांव से 288, दुर्ग से 231, बिलासपुर से 209, जांजगीर से 106, बलौदाबाजार से 76, बालोद से 75, कवर्धा से 68, बस्तर से 60, सरगुजा से 57, धमतरी से 56, सुकमा से 56, गरियाबंद से 54, कोरिया से 50, महासमुंद से 41, जशपुर से 40, कोरबा से 39, नारायणपुर से 34, बीजापुर से 33, सूरजपुर से 30, रायगढ़ से 26, कोंडागांव से 26, दंतेवाड़ा से 19, कांकेर से 16, बेमेतरा से 13, बलरामपुर से 09, मुंगेली से 02 और अन्य से 09 शामिल हैं।

Read More: विदेशी मुद्रा भंडार 58.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 542.01 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा

बता दें कि प्रदेश अब तक सामने आए कुल 58643 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 26421 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और 518 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 31002 मरीजों का उपचार जारी है।

Read More: दिग्विजय सिंह बनाए गए AICC के स्थायी आमंत्रित सदस्य, पीएल पुनिया बने रहेंगे छत्तीसगढ़ के प्रभारी

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"