एडिशनल एसपी उदय किरण को हाईकोर्ट ने थमाया नोटिस, देर रात युवक के घर पर दबिश देकर पूछताछ करने का है आरोप

एडिशनल एसपी उदय किरण को हाईकोर्ट ने थमाया नोटिस, देर रात युवक के घर पर दबिश देकर पूछताछ करने का है आरोप

एडिशनल एसपी उदय किरण को हाईकोर्ट ने थमाया नोटिस, देर रात युवक के घर पर दबिश देकर पूछताछ करने का है आरोप
Modified Date: November 29, 2022 / 07:52 pm IST
Published Date: January 17, 2020 8:02 am IST

बिलासपुर: हाईकोर्ट ने कोरबा एडिशनल एसपी उदय किरण को नोटिस जारी किया है। उदय किरण पर आरोप है ​कि उन्होंने मंत्री जयसिंह अग्रवाल के करीबी विकास सिंह के करीबी के घर पर आधी रात को दल-बल के साथ दबिश देकर अवैध चंदा वसूली को लेकर पूछताछ किया था। मामले में विकास सिंह ने हाईकोर्ट में दायर की थी। मामले में हाईकोर्ट ने कोरबा एडिशनल एसपी उदय किरण को नोटिस जारी कर जवाब पेश करने का आदेश दिया है।

Read More: खराब रहा है डीएसपी देविंदर का पिछला रिकॉर्ड, पकड़ाया तो कहा- बिगाड़ दिया गेम

मिली जानकारी के अनुसार एसईसीएल कोरबा के शहीद भगत सिंह कॉलोनी निवासी वाले विकास सिंह ने हाईकोर्ट ने रिट याचिका दायरत करते हुए एडिशनल एसपी उदय किरण पर आरोप लगाया है कि बीते दिनों उदय किरण ने दुर्गा समिति के कुछ सदस्यों पर अवैध रूप से चंदा वसूली का आरोप लगाते हुए पूछताछ की थी।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने खारिज की निर्भया के दोषी मुकेश की दया याचिका, जल्द तय होगी फांसी की तारीख

विकास सिंह ने अपनी याचिका में यह भी कहा है कि उदय किरण ने देर रात मेरे घर पर दबिश देकर मेरी मां से बदसलूकी की है, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। पुलिस के इस व्यवहार से मेरी मां अस्वस्थ हो गई और दो दिन तक अस्पताल में रही। याचिका में गृह विभाग, डीजीपी, कोरबा एसपी व एडिशनल एसपी को पार्टी बनाया गया है। हाईकोर्ट ने उदय किरण को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

Read More: अतिक्रमण हटाने गए वन कर्मचारियों और पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ियों में की गई तोड़फोड़

विधायक के साथ की थी मारपीट
ज्ञात हो कि उदय किरण वही अफसर हैं जिन्होंने साल कुछ समय पहले महासमुंद विधायक विमल चोपड़ा की सरेआम पिटाई कर दी थी। मामले में उदय किरण को जमकर विरोध का सामना करना पड़ा था।

Read More: साईंबाबा की जन्म स्थली को लेकर दो गांवों के बीच विवाद, दो दिन शिरडी बंद का आह्वान


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"