24 मई तक लॉक हुआ बिलासपुर, कुछ सेवाओं में छूट के साथ प्रशासन ने बढ़ाया लॉकडाउन

24 मई तक लॉक हुआ बिलासपुर, कुछ सेवाओं में छूट के साथ प्रशासन ने बढ़ाया लॉकडाउन

24 मई तक लॉक हुआ बिलासपुर, कुछ सेवाओं में छूट के साथ प्रशासन ने बढ़ाया लॉकडाउन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: May 14, 2021 11:08 am IST

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी हुई है, लेकिन लगातार मौत के डराने वाले आंकड़े सामने आ रहे हैं। हालात को देखते हुए प्रदेश के कई जिलों में लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। इसी कड़ी में बिलासपुर जिले में भी लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। लॉकडाउन को लेकर जिला प्रशासन ने निर्देश जारी कर दिया है।

Read More: राजधानी में सिगरेट, गुटखा, पान मसाला सहित तंबाकू उत्पाद पर लगा प्रतिबंध, जिला प्रशासन ने जारी किया निर्देश

मिली जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन ने जिले में 24 मई रात 12 बजे तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है। इस दौरान सभी मॉल, स्कूल-कॉलेज, धार्मिक स्थल, धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक आयोजन पहले की तरह प्रतिबंधित रहेंगे।

Read More: वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट पर कवासी लखमा की होनी चाहिए फोटो, सांसद ने बताई वजह, राहुल गांधी के ट्वीट पर किया पलटवार

वहीं, दूसरी ओर छत्तीसगढ़ के जिन जिलों में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या कम हुई है उन जिलों में सरकार व्यापार में छूट के साथ लॉकडाउन खोलने की तैयारी में है। CM भूपेश बघेल की व्यापारियों और सभी कलेक्टरों की बैठक के बाद इसके संकेत मिले हैं।

Read More: किसान आंदोलन के बीच पीएम मोदी ने कहा- पंजाब, हरियाणा के किसानों को पहली बार सीधा बैंक खाते में मिला एमएसपी का पैसा

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"