तीन दिन के पांच बच्चों की गूंजी किलकारी, सभी नवजात की मां हैं संक्रमित

तीन दिन के पांच बच्चों की गूंजी किलकारी, सभी नवजात की मां हैं संक्रमित

तीन दिन के पांच बच्चों की गूंजी किलकारी, सभी नवजात की मां हैं संक्रमित
Modified Date: November 29, 2022 / 08:43 pm IST
Published Date: May 6, 2021 6:01 pm IST

अंबिकपुर: जहां एक ओर कोरोना महामारी लगातार मौत का तांडव खेल रही है, वहीं दूसरी ओर अम्बिकापुर मेडिकल कालेज में खुशियों की किलकारी गूंज रही है मेडिकल कालेज अस्पताल में तीन दिन के भीतर 5 संक्रमित महिलाओ ने सुरक्षित प्रसव के साथ बच्चों को जन्म दिया है। मेडिकल कालेज अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने कोविड संक्रमित महिलाओं का सीजर कर प्रसव कराया है।

Read More: प्रेमी के साथ भागी प्रेमिका, तो युवती के चाचा ने युवक के पिता को कर लिया अगवा

दरअसल अम्बिकापुर मेडिकल कालेज अस्पताल के कोविड वार्ड में 5 गर्भवती महिलाएं भी संक्रमित होकर भर्ती हुई थी। ऐसे में इनके प्रसव को लेकर डाक्टरो की टीम बनाई गई, जिसके बाद तीन दिन के भीतर 5 बच्चो का सुरक्षित प्रसव कराया गया है।

Read More: कोरोना मामलों पर हाईकोर्ट में दिनभर हुई सुनवाई, सरकार ने कहा- ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुईं मौत


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"