राजनांदगांव: कोरोना ने जहां पूरी दुनिया के परेशान कर रखा है। दुनिया भर के वैज्ञानिक बीमारी का इलाज ढूंढने में जुटे हुए हैं। वहीं, कुछ ऐसे लोग भी हैं जो कोरोना जैसी संक्रामक और घातक बीमारी को अंधविश्वास से जोड़कर देख रहे हैं।
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में महिलाएं कोरोना माता का उपवास रखकर पूजा-पाठ में जुटी हैं। शहर के पुराने बस स्टैंड स्थित मां काली मंदिर के पास सुबह से महिलाओं का जमावड़ा लगने लगा। ये महिलाएं कोरोना माता की पूजा करने जुटी थीं। जिनमें से कुछ महिलाएं तो मास्क लगाए हुए थीं, जबकि कुछ महिलाएं बिना मास्क लगाए पूजा कर रही थीं।
इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी ख्याल नहीं रखा गया। महिलाओं की भीड़ देखकर ऐसा लगा जैसे कोरोना को दावत दे रही हैं। ऐसी असावधानी भारी भी पड़ सकती है। IBC24 अपने दर्शकों से अपील करता है कि वो अंधविश्वास में न पड़े। कोरोना एक वायरस जनित- संक्रामक बीमारी है।
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"