बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 6 पुलिसकर्मियों का काटा गया चालान

बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 6 पुलिसकर्मियों का काटा गया चालान

बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 6 पुलिसकर्मियों का काटा गया चालान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: November 26, 2019 9:28 am IST

धमतरी, छत्तीसगढ़। यातायात पुलिस ने बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 6 पुलिसकर्मियों का चालान काटा है। इस कार्रवाई के बाद पुलिसकर्मियों में  हड़कंप मचा है। बढ़ते सड़क हादसों के मद्देनजर यातायात पुलिस विभाग अब ट्रैैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है। आम लोगों के साथ पुलिसकर्मियों का भी चालान काटा जा रहा है।

पढ़ें- सिरफिरे युवक ने स्कूल में घुसकर छात्र को मारा चाकू, मचा हड़कंप

बता दें बिना हेलमेट चलने पर चालान की कार्रवाई से खफा लोगों ने सोशल मीडिया में कई पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल किया है जिसमें वो ट्रैफिक नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते नजर आए हैं।

पढ़ें- नक्सलियों ने सरकार और व्यापारियों को दी धमकी, कहा- 2500 रुपए की दर ..

लोगों में इसका खासा गुस्सा भी फूटा था। लोगों की मांग थी कि ट्रैफिक नियम सब पर लागू होता है तो पुलिसकर्मियों पर भी चालान की कार्रवाई होनी चाहिए। लिहाजा धमतरी यातायात पुलिस ने लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस वालों का भी चालान काटा है ।

पढ़ें- सरकार का दावा, सुपेबेड़ा में किडनी खराबी से नहीं बल्कि हार्ट अटैक स…

डांसिंग ड्यूटी से फाइटिंग तक

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/BmJNc2hvjJ0″ frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

 

 


लेखक के बारे में