बदला मौसम का मिजाज, जोरदार बारिश के साथ गिरे ओले, फसल हुई प्रभावित

बदला मौसम का मिजाज, जोरदार बारिश के साथ गिरे ओले, फसल हुई प्रभावित

बदला मौसम का मिजाज, जोरदार बारिश के साथ गिरे ओले, फसल हुई प्रभावित
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: April 25, 2020 9:43 am IST

पेंड्रा। प्रदेश में मौसम का मिजाज एकबार फिर से बदल गया है। यहां गौरेला-पेंड्रा-मरवाही सहित अमरकंटक इलाके में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। बड़े-बड़े ओले गिरने से मकान के साथ फसल भी क्षतिग्रस्त हुआ है।

Read More News: सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर जताया संतोष, आज रायपुर एम्स से दो और कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हुए लोगों को किया जा रहा है डिस्चार्ज

इधर कवर्धा जिले के वनांचल में भारी बारिश और ओला वृष्टि हुई है। बारिश के कारण किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। वहीं बारिश और तेज हवा चलने से वनांचल के सौ से ज्यादा गांवों में बिजली गुल है।

Read More News:PM इमरान खान का अजीबो गरीब बयान, कहा- जब मैं भारतीय कप्तान के साथ ट…

बता दें कि प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार द्रोणिका के असर के चलते बारिश और ओला वृष्टि का दौर चल रहा है। आने वाले कुछ घंटों के बाद प्रदेश के अन्य जगहों में भी बारिश के आसार है। इधर पेंड्रा और कवर्धा के वनांचल इलाकों में बारिश होने से तापमान में कमी आई है।

Read More News: फेसबुक लाइव के जरिए आम लोगों से जुड़ेगी पुलिस, सलाह-सुझाव लेकर नई रणनीति पर करेगी काम


लेखक के बारे में