छत्तीसगढ़ : लॉकडाउन में सभी व्यवसाय सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक किए जा सकेंगे संचालित, इस जिले के कलेक्टर ने दिया आदेश

छत्तीसगढ़ : लॉकडाउन में सभी व्यवसाय सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक किए जा सकेंगे संचालित, इस जिले के कलेक्टर ने दिया आदेश

छत्तीसगढ़ : लॉकडाउन में सभी व्यवसाय सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक किए जा सकेंगे संचालित, इस जिले के कलेक्टर ने दिया आदेश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: May 15, 2021 1:05 pm IST

बेमेतरा। देश में कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने पूरे देश में कहर बरपा रखा है। हालात ये हैं कि कई राज्यों में अस्पतालों में मरीजों को बेड नहीं मिल रहे हैं। बेड मिल जाते हैं तो ऑक्सीजन की कमी के चलते लोगों की मौत हो रहीं हैं। वहीं छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण अब ढलान पर है ।

ये भी पढ़ें- दुर्ग जिले में भी बढ़ाया जाएगा लॉकडाउन, लेकिन मिल सकती है अतिरिक्त

इसको न्यूनतम करने की कवायद जारी है। कोरोना की रोकथाम में लॉकडाउन सबसे कारगर हथियार है, बीते एक महीने में जिलों में लगाए गए लॉक डाउन की वजह से कोरोना की रफ्तार थमी है। वहीं बेमेतरा जिले में में एक बार फिर लॉकडाउन बढ़ाया गया है।

ये भी पढ़ें: सभी दुकानें, फल-सब्जी, अंडा, मछली, मांस और पोल्ट्री, दूध शाम 5 बजे

जिले में 31 मई सुबह 6 तक तक लॉकडाउन बढ़ाया गया है। इस संबंध में कलेक्टर शिवअनंत तायल ने आदेश जारी किया है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली मंत्रिमंडल ने लॉकडाउन से प्रभावित ऑटो-टैक्सी चालकों को वित्त.

सभी व्यवसाय सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक संचालित किए जा सकेंगे। धार्मिक और सांस्कृतिक स्थानों पर प्रतिबंध जारी रहेगा। ई- कामर्स को छूट दी गई है। दूध वितरण सुबह 6 से शाम 6.30 बजे तक किया जा सकेगा।


लेखक के बारे में